कॉमनवेल्थ गेम्स: ऋषिकांत सिंह ने रचा इतिहास; नया रिकॉर्ड बनाते हुए भारत को दिलाया सिल्वर मेडल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारत के वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 60 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। ऋषिकांत सिंह ने कुल 264 किलोग्राम (स्नैच 121 किग्रा + क्लीन एंड जर्क 143 किग्रा) वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान उन्होंने स्नैच में 121 किलोग्राम वजन उठाकर नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी बना दिया।
पहले पुरुष वेटलिफ्टर बन गए ऋषिकंत
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि ऋषिकांत कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले मणिपुर के पहले पुरुष वेटलिफ्टर बन गए हैं। ग्लासगो में भारत का यह दूसरा पदक है। इससे पहले झंडू कुमार ने पुरुषों की हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
गोल्ड से 9 किलोग्राम पीछे रहे
ऋषिकांत ने कुल 264 किलोग्राम वजन उठाया, जबकि मलेशिया के मोहम्मद अनिक बिन कस्डन ने 273 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों के बीच कुल 9 किलोग्राम का अंतर रहा।
स्नैच में रचा इतिहास
स्नैच स्पर्धा में ऋषिकांत ने अपने तीनों प्रयास सफल किए। उन्होंने पहले प्रयास में 116 किलोग्राम, दूसरे में 119 किलोग्राम और तीसरे प्रयास में 121 किलोग्राम वजन उठाया। तीसरी लिफ्ट के साथ उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लिफ्ट के दौरान उनके कंधे में हल्का दबाव जरूर दिखा, लेकिन उन्होंने तकनीकी रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड कायम किया।
क्लीन एंड जर्क में चूके स्वर्ण
क्लीन एंड जर्क में ऋषिकांत ने पहले प्रयास में 143 किलोग्राम सफलतापूर्वक उठाया। इसके बाद उन्होंने 148 किलोग्राम और फिर 151 किलोग्राम का प्रयास किया, लेकिन दोनों बार सफल नहीं हो सके। दूसरी ओर, मलेशिया के अनिक ने 145 किलोग्राम और फिर 149 किलोग्राम सफलतापूर्वक उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
ऋषिकंत सिंह का प्रदर्शन
स्नैच
पहला प्रयास: 116 किलोग्राम
दूसरा प्रयास: 119 किलोग्राम
तीसरा प्रयास: 121 किलोग्राम (कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड)
क्लीन एंड जर्क
पहला प्रयास: 143 किलोग्राम (सफल)
दूसरा प्रयास: 148 किलोग्राम (असफल)
तीसरा प्रयास: 151 किलोग्राम (असफल)
रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ जीता गया यह रजत पदक भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और इससे आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए टीम का मनोबल भी बढ़ा है।
संबंधित समाचार

इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट:महिला वार्ड में जाने से रोका तो युवक ने किया हमला; डॉक्टरों से भी भिड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी:1.10 करोड़ की रॉयल्टी पर अड़ंगा

वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत:पल्हर नगर में खड़ी कई कारों के कांच फोड़े; रहवासियों में नाराजगी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर:50 हजार वर्गफीट से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार:इतने हुए घायल; खंभे से टकराने के बाद पलटने से बची

एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन:जांच और सेवा से बर्खास्तगी की मांग

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त:गृह प्रमुख सचिव को खुद होना होगा पेश; इस पर मांगा जवाब

वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर:प्राधिकरण की 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त; प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम

दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई:2 गोदामों से बड़ी मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड जब्त; बिना लाइसेंस हो रहा था भंडारण

वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील:दूसरी तरफ सड़कों पर ऐसे बहाया जा रहा पानी; महापौर की गली-गली समझाइश

वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ:1 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत; वहीं लटका रह गया शव, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा

पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी:एक साथ पंखे से लटके मिले शव; चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर नई व्यवस्था लागू:इस पर लगाई पूरी तरह से रोक; अब ऐसे करना होगा आवेदन

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा:महिला और पुरुष की मौके पर मौत; अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

इंदौर-धार रेल प्रोजेक्ट:टनल का सफल ट्रायल पूरा; अब CRS निरीक्षण पर नजर, मंजूरी मिलने के बाद रेल सेवा शुरू होने की दिशा में बढ़ेगा काम

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:इंदौर की युवती का आरोप; दो आरोपियों पर केस दर्ज

ग्रामीण भाजयुमो अध्यक्ष की नियुक्ति अटकी:जातिगत समीकरण और उम्र पर घमासान; राजपूत समाज से तीसरी बार अध्यक्ष बनाने की चर्चा पर विरोध, 8 दावेदार मैदान में

विधायकों को गांवों में रुकने का फरमान बेअसर:अब खुद मैदान में उतरेंगे मुख्यमंत्री; 48 घंटे में समस्याओं के समाधान की तैयारी

GST अफसर पर लोकायुक्त का शिकंजा:3.78 करोड़ की संपत्ति का दावा; जबलपुर-भोपाल समेत कई ठिकानों पर छापे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!