कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई रोकी: जिला आपूर्ति अधिकारी ने दी वैकल्पिक ईंधन अपनाने की सलाह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला आपूर्ति अधिकारी एम.एल. मारू ने बताया कि तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी है। यह व्यवस्था सिर्फ इंदौर या मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में लागू की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर की कमी का सामना न करना पड़े और घरेलू आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहे। उन्होंने कहा कि फिलहाल घरेलू गैस को लेकर कोई समस्या नहीं है।
होटल और कैटरिंग कारोबारियों को वैकल्पिक ईंधन अपनाने की सलाह
जिला आपूर्ति अधिकारी मारू ने होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों, मैरिज गार्डन संचालकों और ठेला-व्यापारियों को सलाह दी है कि वे फिलहाल वैकल्पिक ईंधन के विकल्प अपनाएं। इसके लिए डीजल भट्टी, इंडक्शन या अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग किया जा सकता है।
होटल-रेस्त्रां एसोसिएशन ने सरकार से की मांग
इस बीच मध्यप्रदेश होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति में होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर को भी प्राथमिकता दी जाए। उनका कहना है कि ऐसा नहीं होने पर कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, खासकर जब आगे शादी-समारोह का सीजन भी शुरू होने वाला है।
होटल-रेस्त्रां के पास केवल 2–3 दिन का स्टॉक
बताया जा रहा है कि इंदौर के अधिकांश होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के पास कमर्शियल गैस सिलेंडर का केवल दो से तीन दिन का ही स्टॉक बचा है। ऐसे में जल्द ही उन्हें वैकल्पिक ईंधन की व्यवस्था करनी पड़ सकती है, अन्यथा किचन संचालन प्रभावित हो सकता है।
डीलरों को नए ऑर्डर लेने से भी मना कर दिया
सूत्रों के मुताबिक तेल कंपनियों ने डीलरों को नए ऑर्डर लेने से भी मना कर दिया है, जिससे सप्लाई चेन बाधित हो गई है और आने वाले दिनों में बाजार में कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता और भी प्रभावित हो सकती है।
संबंधित समाचार

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!