खबर
Top News

बड़वानी पहुंचे सीएम मोहन यादव: जन विश्वास अभियान में शिकायतों और विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 3:20 pm
शेयर करें:
बड़वानी पहुंचे सीएम मोहन यादव

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर बड़वानी पहुंचे। हेलीकॉप्टर से तलून हेलीपैड पहुंचने पर भाजपा नेताओं के साथ कलेक्टर और एसपी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तलून स्थित खाटू श्यामजी मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत बड़वानी जिले के प्रवास पर हैं। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करने के साथ सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति, शिक्षा, कृषि और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों एवं विभिन्न वर्गों से संवाद करना है।

कलेक्टोरेट में समाधान कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता
मुख्यमंत्री कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री अधिकारियों से यह जानकारी भी लेंगे कि शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में हुआ या नहीं। सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान, शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और लोक सेवाओं की लगातार मॉनिटरिंग है।

स्कूल का निरीक्षण करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरलाय का निरीक्षण भी करेंगे। यहां वे जिले के पहले मैथ्स पार्क, आईसीटी लैब, अटल टिंकरिंग लैब और स्मार्ट क्लास का अवलोकन करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के लिए विकसित की गई आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं और तकनीक आधारित शिक्षा व्यवस्था की जानकारी लेंगे।

किसान, उद्यमी और विद्यार्थियों से संवाद
कलेक्टर कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री के तीन विशेष संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। वे जिले के प्रगतिशील किसानों, सफल उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे।

किसानों के साथ चर्चा में कृषि उत्पादन, तकनीक, एफपीओ और कृषि आधारित उद्योगों से जुड़े विषयों पर विशेष फोकस रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री का प्रेस संवाद भी प्रस्तावित है।

कपास, FPO और मत्स्य पालन पर होगी चर्चा
किसानों के साथ संवाद के दौरान एचडीपीएस तकनीक से कपास उत्पादन, कस्टम हायरिंग सेंटर, एफपीओ, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, दुग्ध उत्पादन, निमाड़ी गायों का संरक्षण, मछली बीज उत्पादन और मत्स्य पालन जैसे विषयों पर चर्चा होगी। किसान संघ के पदाधिकारियों से ई-टोकन व्यवस्था सहित कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री जानकारी लेंगे।

एग्रो इंडस्ट्री और स्टार्टअप पर उद्यमियों से चर्चा
मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण, एग्रो इंडस्ट्रीज, कपास-जिनिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, वेस्ट मैनेजमेंट, इको-फ्रेंडली उत्पाद, विनिर्माण, नवाचार और स्टार्टअप से जुड़े उद्यमियों से भी संवाद करेंगे।

इस दौरान उद्यमी अपने कारोबार की चुनौतियों, अब तक की सफलता और भविष्य की योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी देंगे। साथ ही जिले में उद्योग और रोजगार के नए अवसरों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

शिकायतों के साथ विकास कार्यों पर भी नजर
मुख्यमंत्री के दौरे में एक ओर जहां आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर रहेगा, वहीं दूसरी ओर शिक्षा, कृषि, उद्योग और रोजगार से जुड़े मुद्दों की समीक्षा भी होगी।

जन विश्वास अभियान के जरिए सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक कितना पहुंच रहा है, मुख्यमंत्री इसकी जमीनी स्थिति भी जानेंगे।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 17 hours ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 17 hours ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 17 hours ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 18 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 18 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 18 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 18 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 18 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 18 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 19 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 19 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 19 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 19 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 19 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 19 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 19 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 19 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 19 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!