‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव: सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है। यह मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के उजास का प्रतीक है। सेवा-संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित होगा।
प्रदेशवासी प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर को बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित कर उनके प्रति आभार प्रदर्शित करेंगे। हमारा प्रयास हो कि इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन का विश्व रिकॉर्ड कायम हो।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में उज्जैन के महाकाल महालोक सहित प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में शाम 7 बजे एकसाथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। हमारा प्रयास हो दीप प्रज्ज्वलन का विश्व रिकॉर्ड कायम हो।
उन्होंने कहा सेवा संकल्प अभियान में ग्राम और नगर स्तर पर अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए उत्साह पूर्वक किया जाए। सभी कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर प्रभावी मॉनीटरिंग हो।
विभिन्न कार्यक्रमों की व्यवस्था के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी बेहतर समन्वय और सभी संबंधितों की शत्-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा सेवा के रंग-राष्ट्र के संग कार्यक्रम के अंतर्गत जबलपुर में ह्यूमन रंगोली का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश में जारी तैयारियों की समत्व भवन में समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए।
सीएम ने बताया 17 सितंबर को स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में रक्तदान शिविर होंगे। रक्त संग्रह, परिवहन और संग्रहण के लिए आवश्यक व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के राज्य प्रभारी, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे।
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में 19 से 26 सितम्बर तक जिलास्तर पर और 4 व 5 अक्टूबर को राज्यस्तर पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें सभी शासकीय और निजी स्कूल, कॉलेज भागीदारी करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।
संबंधित समाचार

नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

कंपनी में जोरदार धमाका:नाइट्रोजन टैंक फटा; 3 मजदूर घायल, मची अफरा-तफरी

गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां:जोन 10 के अफसरों की शह पर पनपा खतरा, सार्वजनिक

रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार:हरतालिका तीज पर खाई थी; 4 बच्चों सहित 8 अस्पताल में भर्ती

हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग:200 से ज्यादा संदिग्धों की जांच; शराब-गांजा और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

नौकरी के नाम पर युवती से ठगी:घर बैठे ट्यूटर जॉब का दिया झांसा; इंस्टाग्राम विज्ञापन देखकर किया था संपर्क

हिंदू नाम का मुखौटा:दरिंदे ने 13 साल की बच्ची से किया गंदा काम

ड्रोन से निगरानी के दावे खोखले:सड़कों पर घंटों लगा रहा जाम

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही अर्टिगा पकड़ी गई:प्राइवेट कार को बना रखा था टैक्सी; ई-चालान पहुंच रहे थे असली वाहन मालिक के पास

आधा दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवक पकड़ाए:बजरंग दल का एक्शन; हरतालिका तीज पर आयोजित भजन संध्या में बवाल

नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा

सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा:पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा जोड़ी; होटल से अस्पताल तक के घटनाक्रम की फिर से पड़ताल

गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या:दोस्त को बचाने दौड़े साहिल को भी चाकू लगा; जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग

भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल:बैरिकेडिंग तोड़ी; सीएम आवास घेरने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मानसिंह गिरफ्तार:बिट्टू यादव पर मेहरबानी क्यों?

इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल:परीक्षा छात्रों की नहीं राहुल की है

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 युवकों की मौत

इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’:सत्ता, संगठन और विपक्ष का आगमन, मालवा में सियासी तपिश तेज

8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट:प्रिंसिपल ने घसीटा; फिर लात-घूंसों से पीटा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन:इतने हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी; व्यवस्था में लगेंगी 1800 बसें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!