खबर
Top News

मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा: पानी की बोतल उठाते समय हुआ हादसा; परिसर में मचा हड़कंप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 सितंबर 2026, 1:09 pm
शेयर करें:
मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ क्षेत्र स्थित मेडिकैप्स स्कूल में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा 9वीं की एक छात्रा पहली मंजिल से नीचे गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छात्रा की पानी की बोतल रेलिंग के दूसरी तरफ चली गई थी। उसे उठाने के प्रयास के दौरान छात्रा का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरी।

परिजनों को घटना की जानकारी दी
हादसे के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।

बोतल लेने रेलिंग पार करने की कोशिश
स्कूल की एडमिनिस्ट्रेटर कोमल गर्ग के अनुसार, कक्षा 9वीं की छात्रा अनायास शेख दोपहर के समय अन्य विद्यार्थियों के साथ थी। इसी दौरान उसकी पानी की बोतल पहली मंजिल की रेलिंग के दूसरी ओर चली गई।

बोतल उठाने के लिए छात्रा रेलिंग पार कर दूसरी तरफ जाने लगी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पहली मंजिल से नीचे गिर गई।

स्कूल प्रबंधन ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया
छात्रा के गिरते ही स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल उसे संभाला और उपचार के लिए मिनेष अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी छात्रा के अभिभावकों को भी दी गई।

हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने अन्य विद्यार्थियों को उनकी कक्षाओं में भेज दिया, ताकि परिसर में स्थिति सामान्य की जा सके।

एहतियात के तौर पर कराया एक्स-रे
अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्रा की जांच की। किसी गंभीर चोट की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर उसके पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों का एक्स-रे कराया गया।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, जांच में कोई गंभीर चोट सामने नहीं आई। प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय जांच के बाद छात्रा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह घर चली गई।

पुलिस को घटना की जानकारी नहीं
मामले में किशनगंज पुलिस का कहना है कि स्कूल में छात्रा के पहली मंजिल से गिरने की घटना की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।

वहीं, स्कूल प्रबंधन के अनुसार छात्रा की हालत सामान्य है और चिकित्सकीय जांच के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

13 minutes ago
टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न
Top News

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

17 minutes ago
चार बेटों ने फेरा मुंह
Top News

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

20 minutes ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

25 minutes ago
41 लाख की लूट का खुलासा
Top News

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

28 minutes ago
एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप
Top News

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

31 minutes ago
नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर
Top News

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

40 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

about 1 hour ago
पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज
Top News

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

about 1 hour ago
पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला
Top News

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद
Top News

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

about 1 hour ago
रेप केस में समझौते का दबाव
Top News

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

about 1 hour ago
सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार
Top News

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

about 2 hours ago
निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या
Top News

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

about 2 hours ago
नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

about 2 hours ago
फर्जी रौब
Top News

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

about 2 hours ago
दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा
Top News

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

about 2 hours ago
नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप
Top News

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!