12 वीं की छात्रा की संदिग्ध हालातों में मौत: डॉक्टरों ने पहले क्या बताया; बाद में क्या कहा जिससे किशोरी की ऐसी हालत हो गई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक 12वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने पहले बेटी को प्रेग्नेंट बताया, जबकि बाद में उसे ट्यूमर पीड़ित करार दिया। बेटी इस खबर से डिप्रेशन में चली गई थी।
किशोरी के पेट में ट्यूमर होने की पुष्टि
पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों ने किशोरी के पेट में ट्यूमर होने की पुष्टि की है। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
प्रेग्नेंसी का झटका, डिप्रेशन में चली गई किशोरी
17 वर्षीय छात्रा प्राइवेट स्कूल से 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। 2 मार्च को परीक्षा देने के बाद घर लौटी, तब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पिता के अनुसार, बेटी को पहले हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे 2 महीने की प्रेग्नेंसी की बात बताई।
मानसिक रूप से बहुत दबाव में आ गई थी
सोनोग्राफी में साफ नहीं होने पर उसे सुल्तानिया अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास भेजा गया। वहां उसे पेट में ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। पिता का कहना है कि बेटी को पहले प्रेग्नेंसी का संदेह सुनते ही मानसिक रूप से बहुत दबाव में आ गई थी। उसने बोलना और बात करना बंद कर दिया और उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
पुलिस को भी दी गई थी सूचना
पिता ने बताया कि पहले पुलिस को बेटी के प्रेग्नेंट होने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने इसे रेप पीड़िता मानकर केस की जांच भी शुरू की। लेकिन दूसरी सोनोग्राफी के बाद मामला बदल गया। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों की गलत सूचना के कारण बेटी मानसिक रूप से कमजोर हो गई और उसकी मौत हो गई।
जांच अधिकारी का बयान
एमपी नगर थाने की एसआई अर्चना तिवारी ने कहा, “डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता का ट्यूमर का इलाज चल रहा था। परिजनों को प्रेग्नेंसी का संदेह था, लेकिन रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।”
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!