जीत के जश्न में दो शहरों में झड़प: सुरक्षाबल के दो जवान घायल; मस्जिद के पास फोड़ा सुतली बम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास / शाजापुर।
भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद रविवार रात मध्य प्रदेश के कई शहरों में जश्न के दौरान विवाद की घटनाएं सामने आईं। देवास और शाजापुर में अलग-अलग जगहों पर झड़प और हंगामे की स्थिति बन गई। देवास में दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
देवास में भीड़ पर फेंके जलते पटाखे
देवास के सयाजीद्वार इलाके में टीम इंडिया की जीत के बाद लोग रंग-गुलाल उड़ाकर, तिरंगा लहराकर और आतिशबाजी कर जश्न मना रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने जलते हुए पटाखे भीड़ की ओर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पटाखों की चिंगारी से उज्जैन से आए सुरक्षाबल के दो जवान आशीष यादव और सुरेंद्र श्रीवास घायल हो गए। सुरेंद्र के सिर और चेहरे पर चोट आई। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसी दौरान एक बम सीएसपी सुमित अग्रवाल के कान के पास फट गया, जिसके बाद एहतियातन उनका एमजी अस्पताल में चेकअप कराया गया।
स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
शाजापुर में मस्जिद के पास फेंका सुतली बम
दूसरी घटना शाजापुर के किला रोड स्थित पीपलपत्ता मस्जिद के पास की है। यहां भारत की जीत के जश्न के दौरान कुछ युवकों ने मस्जिद के पास सुतली बम फेंक दिया। विस्फोट के बाद मस्जिद की दीवार पर नाली का कीचड़ उछल गया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।घटना की जानकारी मिलते ही एक समुदाय के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस तुरंत पहुंची और स्थिति को शांत कराया।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक बाइक पर जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक मस्जिद की ओर बम फेंकता नजर आ रहा है।
मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों ने कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला को शिकायत सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!