शहर की महिला की थांदला में जलने से मौत: मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/थांदला।
इंदौर की रहने वाली 37 वर्षीय प्रिया अहिरवार की झाबुआ जिले के थांदला में संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। महिला की मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। जहां पति इसे रसोईघर में हुई दुर्घटना बता रहा है, वहीं मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार प्रिया अहिरवार अपने पति राकेश अहिरवार के साथ थांदला में रहती थी। पति का कहना है कि बुधवार सुबह प्रिया नाश्ता बनाने के लिए रसोईघर में गई थी। इसी दौरान उसकी साड़ी में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद इंदौर से पहुंचे मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई का कहना है कि प्रिया को लंबे समय से घरेलू प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। आरोप है कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और मानसिक रूप से परेशान करता था।
परिजनों के अनुसार कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि इंदौर के महिला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। उस समय समझाइश के बाद पति ने भविष्य में प्रताड़ना नहीं करने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद प्रिया दोबारा ससुराल चली गई थी। मृतका के भाई का दावा है कि पिछले करीब 15 दिनों से फिर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की घटनाएं बढ़ गई थीं।
मायके पक्ष ने घटना स्थल को लेकर भी कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि हादसा रसोईघर में हुआ होता तो वहां आग और धुएं के स्पष्ट निशान मिलते। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने पर रसोईघर सामान्य स्थिति में मिला, जबकि घर का एक कमरा अस्त-व्यस्त था और वहां कालिख के निशान दिखाई दिए। इसी आधार पर उन्होंने आशंका जताई है कि महिला को किसी कमरे में जलाया गया और बाद में घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया।
घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को भी जांच में शामिल किया गया है। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच पूरी होने और वैज्ञानिक साक्ष्यों की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत दुर्घटनावश आग लगने से हुई या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश थी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!