देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला: एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्त राजवाड़ा पर रविवार को सिटी बस (पीएम बस सेवा) अचानक अनियंत्रित होकर आगे बढ़ गई। बस की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में मृतक और घायलों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
मौके पर मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने बस पर ईंट-पत्थर बरसाए और उसके कांच फोड़ दिए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चार लोगों के बस की चपेट में आने की घटना दिखाई दे रही है।
ऑटो रिक्शा को टक्कर के बाद ड्राइवर बस की चपेट में आया
प्रत्यक्षदर्शी महिला शंकुतला के मुताबिक, बस ने सड़क किनारे खड़े एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी। टक्कर लगते ही ऑटो ड्राइवर नीचे गिर गया और बस की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला के अनुसार, ऑटो के पास थैली बेचने वाला एक युवक भी खड़ा था, जो बस की चपेट में आकर घायल हो गया। एक अन्य युवक को भी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बस की रफ्तार काफी तेज होने की बात कही।
सीसीटीवी में चार लोगों को टक्कर मारती दिखी बस
सीसीटीवी फुटेज में चौराहे पर कई लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। पास में एक ऑटो रिक्शा भी खड़ा है। इसी दौरान बस अचानक आगे बढ़ती है और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है।
फुटेज में ऑटो ड्राइवर बस की टक्कर के बाद सड़क पर गिरता दिखाई देता है। दो लोग बस के अगले हिस्से से टकराकर नीचे गिरते हैं, जबकि दो लोग बस के पिछले पहियों की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच जाती है।
बस स्टैंड से अचानक आगे बढ़ी बस
एडिशनल एसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि राजवाड़ा पर नगर सेवा का बस स्टैंड है। यहां MP-e-सेवा की बस खड़ी थी। इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित होकर आगे बढ़ गई और पूजा सामग्री की दुकानों की तरफ चली गई। रास्ते में कई लोग उसकी चपेट में आ गए।
पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक ने मौके से निकलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मामले में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। जांच में चालक या किसी अन्य व्यक्ति की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद बस में तोड़फोड़
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने बस में बैठी सवारियों को बाहर निकाला और इसके बाद गुस्साई भीड़ ने बस पर पथराव कर दिया। ईंट-पत्थर लगने से बस के कई कांच टूट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
संबंधित समाचार

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जलवा दी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!