मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: इस एयरपोर्ट का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजेगी सरकार; आधुनिक चिड़ियाघर और रेस्क्यू सेंटर भी बनेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर को विकास और गौरव से जुड़ी कई बड़ी सौगातें देने की घोषणा की। बरगी के नरई नाला स्थित समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती के शौर्य, त्याग और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
एयरपोर्ट का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे देश-दुनिया से आने वाले लोगों को महान वीरांगना के इतिहास और योगदान की जानकारी मिलेगी।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार से चर्चा कर आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।
सांस्कृतिक धरोहर का प्रमुख केंद्र बनेगा स्मारक
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि रानी दुर्गावती के जीवन, संघर्ष और गौरवगाथा को प्रदर्शित करने के लिए 100 करोड़ रुपए की लागत से एक भव्य स्मारक का निर्माण कराया जा रहा है। यह स्मारक प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर का प्रमुख केंद्र बनेगा।
चिड़ियाघर और वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर बनाया जाएगा
इसके साथ ही जबलपुर को पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए रानी दुर्गावती के नाम पर करीब 500 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक चिड़ियाघर और वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश की महत्वपूर्ण पर्यटन योजनाओं में शामिल होगी और इससे वन्यजीव संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
दोनों स्तरों पर कार्य कर रही है
मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती केवल गोंडवाना साम्राज्य की शासक नहीं थीं, बल्कि वे मातृभूमि की रक्षा, स्वाभिमान और अदम्य साहस की प्रेरणास्रोत हैं। प्रदेश सरकार उनके सम्मान में ऐतिहासिक और विकासात्मक दोनों स्तरों पर कार्य कर रही है।
संबंधित समाचार

राखी का त्योहार शकर 65 पार:देश में शकर के थोक-खेरची भाव रिकॉर्ड स्तर पर उछले; 40 फीसदी तक बढ़े दाम

निर्मल होगी यह नदी:नहीं गिरेगा नालों का पानी; अतिक्रमण और प्लास्टिक पर भी सख्ती,16 जिलों में चलेगा अभियान

कॉकटेल पार्टी बनाम शोषण का खेल:निखिल चौहान की मुजरा पार्टियों का काला सच

MP में भारी बारिश से नदियां उफान पर:आज इन जिलों में हैवी रेन का अलर्ट; कई जगह स्कूल बंद

नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई:इतने किलो डोडाचूरा जब्त; 5 आरोपी गिरफ्तार,सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

कारोबारी की बेटी से शादी का झांसा देकर रेप:करोड़ों रुपए खर्च करवाए; महंगे जूते-गाड़ियां और लग्जरी सामान खरीदवाया

इस होटल में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां:फाइव स्टार FSSAI लाइसेंस नहीं मिला; इतना नॉनवेज बिना पैकिंग-लेबल के मिला

अधूरी सड़क के विरोध में अनोखा प्रदर्शन:रहवासियों के साथ कीचड़ में बैठे पार्षद; कहा- बारिश होते ही दलदल में बदल जाता है रास्ता

मंत्री-विधायक के इलाके में कारोबारी को चाकू मारा:तेज रफ्तार कार सवारों को समझाइश देना पड़ा महंगा; चार बदमाशों ने घेरकर की मारपीट

CJP के स्कूल निरीक्षण के दौरान बवाल:ग्रामीणों ने प्रवक्ता और साथियों को पीट-पीटकर खदेड़ा

जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:इस शहर के ‘डॉक्टर’ ने तैयार की थी शराब; इतने लोगों की मौत के मामले में गुजरात पुलिस की कार्रवाई

तेज रफ्तार बुलेट का कहर:काम पर जा रहे बुजुर्ग को बुलेट ने मारी टक्कर; इलाज के दौरान मौत, सीसीटीवी में भागता दिखा आरोपी

ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को आखिरी मौका; जवाब नहीं दिया तो कलेक्टर को होना पड़ेगा पेश

वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज:फूड एंड ड्रग जांच में कई खामियां सामने आईं; वेज-नॉनवेज सामग्री एक ही फ्रीजर में मिली

भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:12 जिलों में नए जिलाध्यक्ष-महामंत्री नियुक्त; इंदौर भोपाल सहित कई जिले होल्ड पर

वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव:किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, रात में भी लगाए नारे

योगासन में दिखेगा हुनर:दो लाख से ज्यादा के नकद पुरस्कार; राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जज करेंगे मूल्यांकन

वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा:कवरेज को लेकर वीडियो जर्नलिस्ट से अधिकारी ने की बदसलूकी

गैस वाहन से रिसाव और आग:चौराहे पर थम गया ट्रैफिक; पुलिस से फायर ब्रिगेड तक सभी हुए अलर्ट

झाड़ू पर बवाल:निगमकर्मी और रहवासी भिड़े; सिर फूटा तो थाने पहुंचा मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!