रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री ने बहनों को दिया तोहफा: खातों में ट्रांसफर किए इतने हजार करोड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मैहर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त ट्रांसफर की।
सिंगल क्लिक के जरिए सरकार ने लाभार्थी महिलाओं के खातों में कुल 2,148.30 करोड़ रुपए की राशि भेजी।
मां शारदा मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले कार से विश्व प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां शारदा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मैहर के अल्लाउद्दीन खां स्टेडियम पहुंचे, जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लाड़ली बहना की राशि से बदला कई घरों का आर्थिक तंत्र
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की राशि कई परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस राशि से घरों में सकारात्मकता और सुविधाओं का संचार हुआ है।
उन्होंने कहा कि कई महिलाओं ने योजना से मिलने वाली राशि के आधार पर अपने लिए आय के स्रोत विकसित किए हैं। कुछ बहनें सिलाई मशीन के जरिए तो कुछ गोपालन के माध्यम से परिवार की आय में योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना ने कई परिवारों के आर्थिक तंत्र को बदलने में मदद की है।
बहनों की मदद सम्मान और आत्मविश्वास के लिए जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि शादी के बाद नए परिवार में अपना स्थान बनाना और परिवार की जिम्मेदारियां संभालना महिलाओं के जीवन की बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में बहनों की छोटी-सी आर्थिक मदद उनके सम्मान और आत्मविश्वास के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि महिलाओं की छोटी-छोटी जरूरतें उनके सपनों की राह में बाधा न बनें और वे आत्मनिर्भर बनें।
महिला सशक्तिकरण पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने प्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी।
मां शारदा लोक फेज-1 का भूमिपूजन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मां शारदा लोक फेज-1 का वर्चुअली भूमिपूजन भी किया। करीब 8.95 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना को मैहर के धार्मिक और पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

अंडे के ठेले पर विवाद के बाद युवक की हत्या:कोर्ट ने सुनाई परिवार के 5 लोगों को 10-10 साल की सजा; 1.02 लाख रुपए जुर्माना

कार्रवाई करने पहुंची नगर पालिका टीम का विरोध:महिलाओं ने लाठियां तानी; पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

महाकाल की शाही सवारी से पहले मार्ग का कायाकल्प:24 मीटर चौड़ी होगी सड़क; ऐतिहासिक गेट को मिलेगा पुराना स्वरूप

नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी:अकादमी संचालक पर 3 लोगों से पैसे लेने का आरोप; केस दर्ज

प्री-स्कूल में तीन साल की बच्ची से अभद्रता:पिता ने बैग में वॉइस रिकॉर्डर रखकर भेजा; टीचर के अपशब्दों की रिकॉर्डिंग मिली, एफआईआर दर्ज

मंदिर में सात घंटे श्रद्धालुओं की एंट्री बंद:नई चांदी की जलाधारी होगी स्थापित; सुबह 10 बजे तक ही भातपूजन

श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पलटी:पेड़ से टकराकर हुआ हादसा; आठ घायल, एक गंभीर

ई-स्कूटी में धमाका:10 दिन पहले खरीदी थी; मां-बेटी झुलसीं, घर में लगी आग, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस

बड़ा फेरबदल:चार आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले; जानिए किसे मिला कौनसा विभाग

भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:ओटी टेक्नीशियन के 288 पदों की भर्ती में पात्रता नियम बदलने पर उठे सवाल

भारत ने 600वें टेस्ट को बनाया यादगार:श्रीलंका को शिकस्त देकर सीरीज में हासिल की बढ़त; देवदत्त पडिक्कल बने प्लेयर ऑफ द मैच

वीडियो देखिये, शहर में नशा मुक्ति अभियान तेज:मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई और जागरूकता पर जोर; हर कॉलेज में बनी समिति
दो नाबालिग छात्राओं के अपहरण का आरोप:स्कूल छोड़ने का झांसा देकर जंगल ले गया युवक; चाकू दिखाकर दिनभर बनाया बंधक

3 मासूमों की मौत:भाई को बचाने गए बच्चे खुद डूबे; खंती में भरा था बारिश का पानी

जान लेने के लिए ही बड़सास के घर से मनाकर लाया था अनिता को:पत्नी का हत्यारा पति पांच दिनों के रिमांड पर; सबसे बड़ी बेटी घर होती तो उसे भी मार देता सुनील

निशाने पर निखिल, कैलाश और अभिषेक की तिकड़ी:कैटरिंग की आड़ में जिस्मफरोशी

50 लाख देकर भी नहीं मिला सोना:पीड़ित पहुंचा जनसुनवाई में

थानों से निराशा:सभागार पड़ गया छोटा

स्कूल में बच्ची से बदसलूकी टीचर ने गाली देकर पीटा:पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

महिला एसआई पर दुष्कर्म केस में मनमानी करने का लगाया आरोप:तीन मंगलवार से गुहार लगा रही पीड़िता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!