खबर
Top News

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव महापौर को साथ ले उड़े: सियासत की नई उड़ान; मंत्री बैठक में उलझे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 मार्च 2026, 12:38 pm
शेयर करें:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव महापौर को साथ ले उड़े

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर की सियासी जमीन पर शुक्रवार को हुई हलचल ने दिग्गज ‘चाणक्यों’ को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। जब शहर के दो ताकतवर कैबिनेट मंत्री विभागीय फाइलों और समीक्षा बैठकों में पसीना बहा रहे थे, तब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक अलग ही पटकथा लिख रहे थे। उनके इस दौरे ने न केवल प्रोटोकॉल की चर्चाओं को हवा दी, बल्कि सत्ता के गलियारों में नए समीकरणों के संकेत भी दे दिए।

पूरा घटनाक्रम तब रोचक हो गया जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर विकास प्राधिकरण की बैठक में व्यस्त रहे और दूसरे कद्दावर मंत्री तुलसीराम सिलावट जिला पंचायत मुख्यालय में मोर्चा संभाले हुए थे। इस बीच, मुख्यमंत्री के स्वागत की कमान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संभाली।

चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव अचानक महापौर भार्गव को अपने साथ विमान से भोपाल ले गए और वापसी में भी दोनों साथ ही लौटे। शहर की राजनीति में यह ‘हवाई मेल-मिलाप’ सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि एक बड़े सियासी संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषक इस नजदीकी के पीछे ‘मोहन प्रेम’ के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। इससे पहले भी मुख्यमंत्री इसी अंदाज में गौरव रणदिवे को ले गए थे, जिसके बाद रणदिवे का कद तेजी से बढ़ा। विधायक गोलू शुक्ला के मामले में भी ऐसी ही आत्मीयता चर्चा का विषय रही है।

अब सवाल यह है कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और विपक्षी खेमे में लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रहे महापौर पुष्यमित्र भार्गव के लिए यह ‘स्पेशल लिफ्ट’ क्या कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आएगी? इंदौर की गलियों से लेकर भोपाल के मंत्रालय तक अब बस इसी बात की चर्चा है कि मुख्यमंत्री की इस ढाल के बाद क्या भार्गव के सियासी ‘भाग्य’ के दिन फिरने वाले हैं।

संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

2 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

10 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

13 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

21 minutes ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 18 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 18 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 19 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 20 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!