मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने की गृह मंत्री-राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात: राजनीतिक अटकलें तेज; ये दिग्गज भी मिलने पहुंचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को दिल्ली पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात, बढ़ीं सियासी अटकलें
दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया।
अटकलों का दौर तेज
हालांकि, दोनों नेताओं की एक साथ हुई इस मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति में अटकलों का दौर तेज हो गया है। खासतौर पर राज्य के निगम-मंडलों में लंबे समय से लंबित पड़ी नियुक्तियों को लेकर चर्चा गर्म है। माना जा रहा है कि इस विषय पर राष्ट्रीय नेतृत्व से मंथन हुआ है।
केंद्रीय गृह मंत्री से भी की भेंट
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक हालातों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश की प्रगति, समसामयिक विषयों और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
अन्य नेताओं की भी दिखी सक्रियता
इसी क्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बाद प्रह्लाद पटेल भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। दिल्ली में लगातार हो रही इन बैठकों ने प्रदेश की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर कब और क्या फैसला सामने आता है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!