होली इवेंट में शराबखोरी को लेकर मचा बवाल: बजरंग दल का हंगामा; कार्रवाई न होने पर थाना घेरने की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होली पर आयोजित एक इवेंट में कथित शराबखोरी और अशोभनीय गतिविधियों के आरोपों को लेकर शहर में जमकर हंगामा खड़ा हो गया। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन को पूर्व में चेतावनी देने के बावजूद धुलेंडी पर आयोजित कार्यक्रम में खुलेआम शराब परोसी गई। संगठन ने सख्त कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर ने पूर्व में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग की थी कि होली के किसी भी सार्वजनिक इवेंट में शराबखोरी और अश्लीलता पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। संगठन का कहना था कि यदि कहीं ऐसी गतिविधि पाई जाती है तो वे विरोध दर्ज कराएंगे।
इसी क्रम में धुलेंडी के दिन दोपहर में दस्तूर डिलाइट गार्डन में आयोजित होली इवेंट में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें पकड़ीं और शराब पी रहे लोगों को पुलिस के हवाले किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
कड़ी कार्रवाई की मांग की
संगठन का आरोप है कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। हंगामे के बाद जिला संयोजक लक्की रघुवंशी ने मामले में खजराना थाने पर आवेदन देकर दस्तूर डिलाइट प्रबंधन और इवेंट संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो बजरंग दल थाने का घेराव करेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आयोजकों से अनुमति, लाइसेंस एवं नियमों के पालन को लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर बजरंग दल के विभाग मंत्री यज्ञेश राठी, जिला संयोजक लक्की रघुवंशी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!