खबर
Top News

CJP के स्कूल निरीक्षण के दौरान बवाल: ग्रामीणों ने प्रवक्ता और साथियों को पीट-पीटकर खदेड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अगस्त 2026, 11:46 am
शेयर करें:
CJP के स्कूल निरीक्षण के दौरान बवाल

खुलासा फर्स्ट, जयपुर।
राजस्थान में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर सक्रिय कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम को जयपुर के बगरू क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह रामपुरा कंवरपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गई।

जर्जर भवन के चलते बंद है स्कूल
रिपोर्टों के मुताबिक, विरोध के दौरान पथराव और मारपीट की स्थिति भी बनी, जिसके बाद CJP की टीम को वहां से लौटना पड़ा। रामपुरा कंवरपुरा का सरकारी प्राथमिक स्कूल जर्जर भवन के कारण बंद है। बच्चों की पढ़ाई फिलहाल स्कूल के पास एक वैकल्पिक स्थान पर कराई जा रही है।

CJP की टीम इसी व्यवस्था और स्कूल की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि टीम के पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया और रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर आवागमन रोकने की कोशिश की।

ग्रामीणों का दावा- सरकार ने राशि मंजूर की
विरोध कर रहे ग्रामीणों और स्थानीय भाजपा समर्थकों का कहना है कि स्कूल भवन की मरम्मत के लिए करीब 12.50 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। उनका तर्क है कि स्कूल को स्थानीय स्तर पर ही दुरुस्त कराया जाएगा और बाहरी संगठन के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।

इस बीच, CJP की ओर से स्कूलों की स्थिति को लेकर निरीक्षण और सवाल उठाने की मुहिम जारी है। इससे पहले भी संगठन के कार्यकर्ता राजस्थान के अन्य सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर प्रशासन पर सवाल उठा चुके हैं।

रांका ने भाजपा और शिक्षा मंत्री पर लगाए आरोप
घटना के बाद आशुतोष रांका ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उनकी टीम पर हमला राजनीतिक दबाव के तहत किया गया और राजस्थान में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

रांका ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भी निशाने पर लेते हुए कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि कथित हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

CJP ने सोशल मीडिया पोस्ट में भी घटना को लेकर राजस्थान पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि संगठन की टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं की गई।

अब मुद्दा सिर्फ स्कूल तक सीमित नहीं
जयपुर की यह घटना राजस्थान में सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर चल रहे विवाद को राजनीतिक रंग देती नजर आ रही है। एक तरफ CJP जर्जर स्कूल भवनों और शिक्षा व्यवस्था की कमियों को मुद्दा बना रही है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी स्तर पर समाधान की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

अब पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल की मरम्मत और बच्चों की सुरक्षित पढ़ाई की व्यवस्था कितनी जल्दी होती है और CJP के कार्यकर्ताओं के साथ हुई कथित मारपीट पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 5 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 5 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 5 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 5 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 6 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 6 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 6 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 6 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 6 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 6 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 6 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 6 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 6 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 6 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 6 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 6 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 7 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 7 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 7 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!