खबर
Indore

कार ठगी का खुलासा: साथी जेल में; मास्टर माइंड अब भी है फरार, बैंक सीज बताकर बेची थी स्कॉर्पियो

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अप्रैल 2026, 5:12 pm
शेयर करें:
कार ठगी का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर इंडियन कार बाजार के नाम से ऑटो डीलिंग करने वाले इन्फ्लुएंसर की कार ठगी का मामला अब और स्पष्ट हो गया है। संयोगितागंज पुलिस ने इस मामले में आरोपी आरसी (आरिस) अंसारी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी इंडियन कार बाजार का मालिक और इन्फ्लुएंसर अमान खान अभी भी फरार है। पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

जानकारी के मुताबिक इस हाई-प्रोफाइल ठगी का खुलासा तब हुआ, जब फरियादी करण सलूजा और सैयद अब्बास अली ने जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत की। दोनों ने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमान खान और उसके साथी आरिस अंसारी ने उन्हें स्कॉर्पियो एस-11 (एमपी 09 एआर 5423) बैंक सीजिंग की गाड़ी बताकर बेची।

आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए वाहन का सौदा असली मालिक विक्रम धाकड़ के नाम पर तय किया और ट्रांसफर कराने का आश्वासन दिया। 13 लाख 45 हजार रुपए की डील में 2.50 लाख रुपए आरिस अंसारी के खाते में, 50 हजार रुपए अमान खान के खाते में ट्रांसफर करवाए गए, जबकि 10.45 लाख रुपए नकद लिए गए।

इसके साथ ही वाट्सएप पर फर्जी बैंक दस्तावेज भेजकर फरियादियों को पूरी तरह विश्वास में लिया गया। फरियादियों ने गाड़ी लेने के बाद उसमें करीब 50 हजार रुपए खर्च कर मरम्मत और एक्सेसरी का काम भी कराया।

बाद में कार को नौलखा स्थित ऑटो डील पर बेचने के लिए खड़ा किया गया। इसी दौरान 4 अप्रैल की रात असली मालिक ने जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए कार को उठाकर सीधे थाने पहुंचा दिया। अगले दिन पुलिस ने फरियादियों को बुलाया, जहां उन्हें पूरे फर्जीवाड़े का पता चला।

पुलिस ने फरियादियों से कहा कि वे वाहन बेचने वालों को थाने लेकर आएं। संपर्क करने पर अमान और आरिस ने आने का आश्वासन दिया, लेकिन दोनों नहीं पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने जांच के आधार पर अमान और आरसी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 316(2) का केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरसी अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, अमान खान फरार हो गया।

सूत्रों के मुताबिक अमान खान इस पूरे ठगी नेटवर्क का मास्टरमाइंड है, जो सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फंसाता था। संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक, अमान खान की तलाश में धार और आसपास के इलाकों में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले
Top News

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

14 minutes ago
इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा
Top News

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

36 minutes ago
कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत
Top News

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

about 1 hour ago
रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी
Top News

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

about 1 hour ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

about 1 hour ago
अब भी परमिशन का इंतजार
Top News

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

about 1 hour ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

about 1 hour ago
नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 18 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 18 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 18 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 19 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 19 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 19 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 19 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 19 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 19 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 19 hours ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 20 hours ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 20 hours ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!