कैबिनेट में 3% महंगाई भत्ते को मंजूरी: रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर भी चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद की बैठक में राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3% महंगाई भत्ता (DA) देने की मुख्यमंत्री की घोषणा को औपचारिक मंजूरी दे दी गई।
अधिकारियों को निर्देश
बैठक में खाड़ी देशों में जारी युद्ध के चलते रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की संभावित आपूर्ति स्थिति पर भी चर्चा हुई। सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में ईंधन की सप्लाई प्रभावित न हो, इसके लिए जरूरी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।
मंत्री विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल नहीं थे
बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन के स्थान पर प्रभारी मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा मौजूद रहे। वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल बैठक में शामिल नहीं हुए।
पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर चर्चा
मंत्रिमंडल की बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग ने पेयजल परियोजनाओं से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सड़क निर्माण से संबंधित प्रोजेक्ट रखे, जिन पर मंजूरी की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा जल संसाधन विभाग द्वारा नहर और बांध निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।
ईंधन आपूर्ति पर नजर
बैठक में प्रदेश में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई। खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए सरकार ने व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
टीम इंडिया को बधाई
बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों के साथ चर्चा करते हुए टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को मंत्रिपरिषद की ओर से बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान
मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि राज्य में 19 मार्च से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन के लिए जनभागीदारी के साथ व्यापक कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!