खबर
Top News

अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन: दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कलेक्टर से की शिकायत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 सितंबर 2026, 11:59 am
शेयर करें:
अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में Facility Management Services के तहत काम कर रहे BVG के आउटसोर्स कर्मचारियों के सामने वेतन को लेकर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

दो महीने से वेतन नहीं मिला
कर्मचारियों का कहना है कि करीब दो महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है। वहीं कुछ कर्मचारियों के खातों में भुगतान पहुंचा भी है तो उनका आरोप है कि पूरी सैलरी के बजाय 4 से 5 हजार रुपए कम दिए गए हैं।

वेतन के लिए कई बार प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचे कर्मचारी
वेतन में देरी से परेशान कर्मचारियों ने कई बार प्रदर्शन कर अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी है। कुछ दिन पहले कर्मचारी पैदल कलेक्टर कार्यालय भी पहुंचे थे और वहां अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

कर्मचारियों का कहना है कि वे पहले से कम वेतन में परिवार का खर्च चलाते हैं। किसी कर्मचारी के घर में छोटे बच्चे हैं तो कोई किराए के मकान या कमरे में रहता है।

ऐसे में लगातार दो महीने तक वेतन नहीं मिलने से किराया, राशन और रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

अधिकारियों से जवाब कंपनी के पास नहीं है पैसा
कर्मचारियों का आरोप है कि जब वे वेतन को लेकर अधिकारियों से जानकारी मांगते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि कंपनी के पास फिलहाल भुगतान के लिए पैसा नहीं है।

इस स्थिति के कारण कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

जानकारी के मुताबिक एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में Facility Management Services के तहत BVG के एक हजार से अधिक कर्मचारी अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। कर्मचारियों के लगातार प्रदर्शन के बाद वेतन भुगतान का मामला सामने आया है।

BVG का पक्ष मार्च से भुगतान नहीं मिला
BVG INDIA LIMITED के अनुसार कंपनी को संबंधित कार्य का भुगतान मार्च माह से प्राप्त नहीं हुआ है।

कंपनी का कहना है कि लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर वित्तीय कठिनाई पैदा हुई है।

कंपनी के मुताबिक Facility Management Services के लिए BVG का चयन दिसंबर में निविदा प्रक्रिया के जरिए किया गया था।

टेंडर मिलने के बाद कर्मचारियों की तैनाती की गई और दिसंबर से सेवाएं लगातार संचालित की गईं।

दिसंबर से मार्च तक कंपनी ने जारी रखा संचालन
BVG का कहना है कि दिसंबर से मार्च तक कर्मचारियों के वेतन भुगतान और साइट संचालन को प्राथमिकता देते हुए सेवाएं जारी रखी गईं।

हालांकि मार्च के बाद संबंधित कार्य का भुगतान कंपनी को प्राप्त नहीं हुआ। कंपनी के मुताबिक इसी वजह से वर्तमान में कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी की स्थिति बनी है।

HLL के जरिए BVG को मिला था काम
जानकारी के अनुसार एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने Facility Management Services के लिए HLL को टेंडर दिया था। इसके बाद HLL ने आगे BVG को काम की जिम्मेदारी सौंपी।

बताया जा रहा है कि HLL की ओर से भुगतान लंबित होने के कारण BVG को भी संबंधित भुगतान प्राप्त नहीं हो सका।

अब कर्मचारियों की मांग है कि लंबित वेतन का जल्द भुगतान किया जाए, ताकि लंबे समय से आर्थिक परेशानी झेल रहे कर्मचारियों को राहत मिल सके।

संबंधित समाचार

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर
Top News

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर:हिरासत से भागने की कर रहे थे कोशिश; पुलिस पर पत्थरबाजी का आरोप

2 minutes ago
अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा
Top News

अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा:नई बिल्डिंग के लिए खाली कराई जमीन बनी डंपिंग साइट

6 minutes ago
पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर
Top News

पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; हजारों यात्री फंसे, 65 घंटे से आंधी-बारिश, 57 की मौत

15 minutes ago
बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट
Top News

बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट:पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

20 minutes ago
रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा
Top News

रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा:यूनिवर्सिटी में की तोड़फोड़ और आगजनी; हाईवे जाम, जांच के लिए SIT गठित

26 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सफर में राहत सिर्फ 5 रुपए; बसों की खराब स्थिति से सेवा की गुणवत्ता को लेकर सवाल

29 minutes ago
दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा
Top News

दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा:40 लाख की गर्भपात किट जब्त; स्टॉक और दस्तावेजों की पड़ताल जारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:विकास के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने जहां बीता बचपन; उसी घर पर चलाई कुदाली

about 1 hour ago
MP में आज खुले रहेंगे बैंक
Top News

MP में आज खुले रहेंगे बैंक:कल से इतने दिन की हड़ताल; देशभर के बैंककर्मी कर रहे ये मांग, 10 साल बाद रविवार को खुले बैंक

about 1 hour ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बस स्टैंड के आसपास के होटलों पर मारा छापा; कहीं मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं तो कहीं अखबार पर रखी मिली रोटी

about 1 hour ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

1 day ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

2 days ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

2 days ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

2 days ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

2 days ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

2 days ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

2 days ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

2 days ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

2 days ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

2 days ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!