इतनी कम उम्र की बच्ची के साथ हैवानियत: पुलिस ने आरोपी के साथ क्या किया; किसका चल रहा उपचार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दमोह।
जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में 9 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बच्ची का प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण किया। बाद में बेहतर इलाज और विस्तृत जांच के लिए बच्ची को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिजन घर के काम में व्यस्त थे और बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान परिचित युवक ने वारदात को अंजाम दिया।
रातभर जिला अस्पताल में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही। कोतवाली टीआई, सीएसपी और नोहटा थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ अधिकारी हालात की निगरानी करते रहे।
एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने शनिवार को बताया कि आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर अभिरक्षा में ले लिया गया था। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामला अत्यंत गंभीर और संवेदनशील है, इसलिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!