खबर
Top News

90 साल की महिला के साथ हैवानियत: कुएं में फेंकने का किया प्रयास; चार नकाबपोशों ने मुंह में ठूंसा कपड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 मार्च 2026, 2:08 pm
शेयर करें:
90 साल की महिला के साथ हैवानियत

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
पुनासा क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ चार नकाबपोश बदमाशों ने गैंगरेप किया। घटना बुधवार रात की है। पीड़िता अपने खेत में बने घर में अकेली रहती थी। आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ बेरहमी की, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद बदमाशों ने उसे खटिया समेत कुएं में फेंककर मारने की कोशिश की, लेकिन आसपास लोगों या वाहन की आहट सुनकर उसे खेत में ही छोड़कर भाग गए। पीड़िता पूरी रात करीब 12 घंटे तक गंभीर हालत में वहीं पड़ी तड़पती रही। गुरुवार सुबह ग्रामीणों के खेत पर पहुंचने के बाद घटना का पता चला।

अकेली रहने का उठाया फायदा
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला अपने खेत में बने मकान में अकेली रहती है। बुधवार रात वह खाना खाकर सो गई थी। देर रात चार बदमाश घर में घुस आए। सभी ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। पीड़िता के मुताबिक आरोपी सीधे उसके पास पहुंचे, उसे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उम्र और कमजोरी के कारण वह उनका विरोध नहीं कर सकी।

कुएं में फेंकने की बना रहे थे योजना
वारदात के बाद बदमाश आपस में बात कर रहे थे कि बुजुर्ग को कुएं में फेंक दिया जाए। इसके बाद चारों ने खटिया समेत उसे उठाया और कुएं की ओर ले जाने लगे। इसी दौरान आसपास किसी वाहन या लोगों की आवाज सुनाई दी, जिससे घबराकर आरोपी उसे खेत में ही छोड़कर भाग निकले।

सुबह ग्रामीणों ने देखा
घटना के बाद बुजुर्ग बेहोश हो गई और पूरी रात वहीं पड़ी रही। गुरुवार सुबह कुछ लोग भूसा खरीदने खेत पर पहुंचे तो उन्होंने झोपड़ी के बाहर खटिया पर उसे खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस और महिला की बेटी को सूचना दी गई।

शरीर पर कई जगह चोट के निशान
सूचना मिलने पर बेटी ससुराल से अपने मायके पहुंची। उसने देखा कि मां के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। उसने पहले खून साफ किया और मेडिकल स्टोर से दवाइयां लाकर मरहम-पट्टी की, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। जब उसने मेडिकल स्टोर पर घटना की जानकारी दी, तो दुकानदार ने तुरंत बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

पहले पुनासा, फिर खंडवा जिला अस्पताल रेफर
शुक्रवार रात करीब 10 बजे बेटी अपनी मां को पुनासा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर रात करीब 2 बजे पीड़िता को खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रात 3 बजे से उसका इलाज चल रहा है।

कुछ दिन पहले भी घुसे थे संदिग्ध
पीड़िता की बेटी ने बताया कि कुछ दिन पहले भी खेत वाले घर में कुछ लोग घुसे थे, लेकिन उस समय वे कोई सामान चोरी नहीं कर पाए थे। परिवार को आशंका है कि वारदात नशे के आदी लोगों ने की हो सकती है, जिन्हें पता था कि बुजुर्ग महिला अकेली रहती है। पुनासा एसडीओपी मनोहर गवली के अनुसार महिला के साथ यौन हिंसा की गंभीर घटना सामने आई है। महिला अधिकारी को अ


टैग:

संबंधित समाचार

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

1 minute ago
पांच जगह दबिश
Top News

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

9 minutes ago
हादसा
Top News

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

12 minutes ago
खौफनाक हादसा
Top News

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

13 minutes ago
गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा
Top News

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

14 minutes ago
होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत
Top News

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

21 minutes ago
स्वाइन फ्लू का खतरा
Top News

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

27 minutes ago
मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

37 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

39 minutes ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

about 1 hour ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

about 1 hour ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

about 1 hour ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

about 1 hour ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

about 2 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 2 hours ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 2 hours ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!