साथ लाए डीजल की केन: शोरूम से ले उड़े नई कार; देपालपुर क्षेत्र में शातिर बदमाशों की वारदात, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल रात देपालपुर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात हो गई। खास बात यह कि चोर इतने शातिर थे कि साथ में डीजल से भरी दो केन लेकर पहुंचे और शोरूम में खड़ी कार चुराकर ले गए। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार घटना देपालपुर-इंदौर रोड़ स्थित ओशियन मोटर्स शोरूम के पास स्थित महिंद्रा मोटर्स के शो-रूम पर हुई। रात को दो चोरों ने शो-रूम पर धावा बोला। मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और द्राज में से चाबियां निकालकर शो-रूम में खड़ी सात कारों में लगा-लगाकर चेक करने लगे।
जैसे ही चाबी से एक गाड़ी स्टार्ट हुई चोर उसे लेकर निकल गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बताते हैं चोर साथ में डीजल की दो कैन भी लाए थे। चूंकि शो-रूम में खड़े वाहनों में नाममात्र का ईंधन डला होता हैं। इसलिए उन्होंने चुराकर ले जाने वाली कार में डीजल डाला और पलभर में फुर्र हो गए।
जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी रात करीब डेढ़ बजे तक गश्त पर थे और वहां से निकले भी थे, लेकिन कोई हलचल नहीं थी, लेकिन आज सुबह पुलिसकर्मी जब प्रभात गस्त पर निकले तो शोरूम के शटर का ताला टूटा और शटर ऊंची मिली।
शोरूम का कांच भी टूटा हुआ था। पुलिस ने शोरूम पर लिखे नंबर पर फोन लगाकर तुरंत मैनेजर को सूचना दे दी। देपालपुर टीआई रणजीत सिंह बघेल के अनुसार अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। मैनेजर के आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!