खबर
Top News

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर: हिरासत से भागने की कर रहे थे कोशिश; पुलिस पर पत्थरबाजी का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 सितंबर 2026, 12:46 pm
शेयर करें:
दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर में हुए दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की।

दोनों के पैर में गोली लगी
इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

होली के विवाद के बाद चली आ रही थी रंजिश
पुलिस के अनुसार नीलगंगा इलाके में रहने वाले पासी और गोरकर परिवार के बीच होली के दौरान एक महिला को लेकर विवाद हुआ था।

इसके बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। 18 जुलाई की रात करीब 11 बजे दोनों पक्ष दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने आमने-सामने आ गए।

विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से लाठी-डंडों, तलवार और पत्थरों से हमला हुआ।

पुलिस के मुताबिक इसी दौरान पासी परिवार के सदस्यों की ओर से चार राउंड फायर किए गए। गोली लगने से लोकेश गोरकर की मौके पर मौत हो गई।

उसके बड़े भाई जय गोरकर और चचेरे भाई तपन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 19 जुलाई को जय की भी मौत हो गई।

बहन के घर छिपे होने की मिली थी सूचना
नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील के अनुसार दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे सोनू पिता विजय बहादुर पासी और छोटू गोल्डन उर्फ विजय पिता सीताराम सूर्यवंशी के इंदौर रोड स्थित कोरहन गांव में अपनी बहन के घर छिपे होने की सूचना मिली थी।

शनिवार रात पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक उन्हें थाने लाया जा रहा था, तभी दोनों ने पुलिस वाहन से कूदकर भागने की कोशिश की।

पुलिस का दावा- पत्थरबाजी के बाद की फायरिंग
पुलिस के अनुसार भागने से रोकने की कोशिश करने पर दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर पत्थर फेंके।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी।

घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की आगे जांच कर रही है।

मुख्य आरोपी पहले ही हो चुका गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी नरेश पासी को वारदात के अगले दिन 19 जुलाई को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

उसकी निशानदेही पर चार अन्य आरोपियों लोकेश, राकेश, बंटी और मंजू बाई को भी गिरफ्तार किया गया।

वहीं सोनू और छोटू गोल्डन उर्फ विजय समेत कुछ आरोपी घटना के बाद से फरार थे।

अब पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा
Top News

4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा:नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन का इस्तेमाल मिला; 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक पकड़ा

2 minutes ago
मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले
Top News

मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले:बंद पड़ी राज्य परिवहन सेवा शुरू नहीं कर पाई कोई सरकार

2 minutes ago
कारोबारी ने  इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप
Top News

कारोबारी ने इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप:बैंक से इतने रुपए ट्रांसफर और इतने नकद देने का दावा; थाने में शिकायत

3 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीजेपी की मीटिंग से पहले को-कन्वीनर हिरासत में; पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को भी लिया कब्जे में

14 minutes ago
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या
Top News

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटकी मिली; जांच में जुटी पुलिस

17 minutes ago
उजियारे का उल्लास
Top News

उजियारे का उल्लास:शुक्रिया इंदौर, खूब परवान चढ़ी परंपरा; भुनसारे से भोर होने तक चला उत्सव

17 minutes ago
पूर्व क्रिकेटर पत्नी संग पहुंचे बाबा के दरबार
Top News

पूर्व क्रिकेटर पत्नी संग पहुंचे बाबा के दरबार:बोले- सभी महाकाल के दर्शन जरूर करें; अनुभव को बताया दिव्य

33 minutes ago
अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा
Top News

अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा:नई बिल्डिंग के लिए खाली कराई जमीन बनी डंपिंग साइट

about 1 hour ago
पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर
Top News

पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; हजारों यात्री फंसे, 65 घंटे से आंधी-बारिश, 57 की मौत

about 1 hour ago
बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट
Top News

बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट:पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

about 1 hour ago
रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा
Top News

रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा:यूनिवर्सिटी में की तोड़फोड़ और आगजनी; हाईवे जाम, जांच के लिए SIT गठित

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सफर में राहत सिर्फ 5 रुपए; बसों की खराब स्थिति से सेवा की गुणवत्ता को लेकर सवाल

about 1 hour ago
अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन:दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कलेक्टर से की शिकायत

about 2 hours ago
दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा
Top News

दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा:40 लाख की गर्भपात किट जब्त; स्टॉक और दस्तावेजों की पड़ताल जारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:विकास के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने जहां बीता बचपन; उसी घर पर चलाई कुदाली

about 2 hours ago
MP में आज खुले रहेंगे बैंक
Top News

MP में आज खुले रहेंगे बैंक:कल से इतने दिन की हड़ताल; देशभर के बैंककर्मी कर रहे ये मांग, 10 साल बाद रविवार को खुले बैंक

about 2 hours ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बस स्टैंड के आसपास के होटलों पर मारा छापा; कहीं मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं तो कहीं अखबार पर रखी मिली रोटी

about 2 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

2 days ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

2 days ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

2 days ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!