पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी: बंगले तक पहुंचे नकाबपोश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, टीकमगढ़।
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिवार को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इस मामले में उनकी बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल लोधी ने देहात थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवादित कमेंट से शुरू हुआ मामला
उमिता लोधी के अनुसार, उन्होंने 21 फरवरी को फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी। इसी पोस्ट पर 22 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे “जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा” नाम की आईडी से एक आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। कमेंट में उमिता लोधी और उनके पति, पूर्व मंत्री राहुल लोधी को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
आधे घंटे में ही बंगले तक पहुंच गए आरोपी
धमकी को गंभीर मानते हुए उमिता लोधी ने तुरंत उस कमेंट का स्क्रीनशॉट ले लिया। इसके करीब आधे घंटे बाद ही रात लगभग 11 बजे दो अज्ञात नकाबपोश युवक देहात थाना क्षेत्र स्थित उनके बंगले के बाहर पहुंच गए।
उमिता के मुताबिक जब उन्होंने छज्जे से नीचे झांककर देखा तो दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे और फिर से जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच तेज
शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस बंगले और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं साइबर सेल सोशल मीडिया अकाउंट की भी तकनीकी जांच कर रही है, जिससे धमकी दी गई थी।
सख्त कार्रवाई की मांग
घटना की पुष्टि करते हुए पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा है।
संबंधित समाचार

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!