निर्माणाधीन ऑफिस से शव मिला: दुर्गंध से हुआ खुलासा; बंद कमरे में फंदे पर लटकी मिली सड़ी-गली लाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक निर्माणाधीन कंपनी के अस्थायी ऑफिस से करीब पांच से छह दिन पुराना शव बरामद हुआ। दुर्गंध आने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
मामला सेक्टर-1 थाना क्षेत्र स्थित सनविन पैकेजिंग सोल्यूशन कंपनी परिसर का है। यहां टिन शेड के नीचे बनाए गए अस्थायी ऑफिस से पिछले कुछ दिनों से तेज बदबू आ रही थी। शनिवार को जब दुर्गंध ज्यादा बढ़ी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि ऑफिस के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। जब खिड़की से अंदर झांका गया तो एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचने पर शव पूरी तरह सड़ी-गली हालत में मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत करीब पांच से छह दिन पहले हुई होगी।
घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि कमरा बाहर से बंद था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मृतक दरवाजे के नीचे बने खाली हिस्से से अंदर घुसा होगा और फिर फांसी लगा ली, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है, ताकि शव की पहचान हो सके।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और समय स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और कंपनी प्रबंधन व कर्मचारियों से पूछताछ भी जारी है, ताकि यह साफ हो सके कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और कारण है।
संबंधित समाचार

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!