बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट: पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नंदबाग इलाके में शनिवार रात बीजेपी की स्थानीय नेत्री और उनके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। घटना के बाद दोनों पक्ष बाणगंगा थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, मामला नंदबाग क्षेत्र का है। यहां वार्ड-16 बूथ की बीजेपी अध्यक्ष रिंकू उर्फ दीक्षा और उनके पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद विजय, राहुल शर्मा और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने दीक्षा और उनके पति के साथ मारपीट की।
सड़क पर पटककर पीटने का आरोप
बीजेपी नेत्री की ओर से आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान उनके और उनके पति के साथ सड़क पर पटककर मारपीट की गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के वीडियो भी बनाए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दोनों पक्ष थाने पहुंचे
मारपीट की घटना के बाद देर रात दोनों पक्ष बाणगंगा थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज करने के साथ उनका मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
रहवासियों ने भी लगाए आरोप
दूसरी ओर, कुछ स्थानीय रहवासियों ने बीजेपी नेत्री पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वह स्थानीय पार्षद का नाम लेकर आए दिन लोगों से बदसलूकी करती हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो, दोनों पक्षों की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पूरे विवाद की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मारपीट की घटना में किसकी क्या भूमिका रही, यह स्पष्ट हो सकेगा।
संबंधित समाचार

4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा:नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन का इस्तेमाल मिला; 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक पकड़ा

मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले:बंद पड़ी राज्य परिवहन सेवा शुरू नहीं कर पाई कोई सरकार

कारोबारी ने इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप:बैंक से इतने रुपए ट्रांसफर और इतने नकद देने का दावा; थाने में शिकायत

देखिए वीडियो:सीजेपी की मीटिंग से पहले को-कन्वीनर हिरासत में; पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को भी लिया कब्जे में

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटकी मिली; जांच में जुटी पुलिस

उजियारे का उल्लास:शुक्रिया इंदौर, खूब परवान चढ़ी परंपरा; भुनसारे से भोर होने तक चला उत्सव

पूर्व क्रिकेटर पत्नी संग पहुंचे बाबा के दरबार:बोले- सभी महाकाल के दर्शन जरूर करें; अनुभव को बताया दिव्य

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर:हिरासत से भागने की कर रहे थे कोशिश; पुलिस पर पत्थरबाजी का आरोप

अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा:नई बिल्डिंग के लिए खाली कराई जमीन बनी डंपिंग साइट

पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; हजारों यात्री फंसे, 65 घंटे से आंधी-बारिश, 57 की मौत

रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा:यूनिवर्सिटी में की तोड़फोड़ और आगजनी; हाईवे जाम, जांच के लिए SIT गठित

देखिए वीडियो:सफर में राहत सिर्फ 5 रुपए; बसों की खराब स्थिति से सेवा की गुणवत्ता को लेकर सवाल

अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन:दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कलेक्टर से की शिकायत

दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा:40 लाख की गर्भपात किट जब्त; स्टॉक और दस्तावेजों की पड़ताल जारी

देखिए वीडियो:विकास के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने जहां बीता बचपन; उसी घर पर चलाई कुदाली

MP में आज खुले रहेंगे बैंक:कल से इतने दिन की हड़ताल; देशभर के बैंककर्मी कर रहे ये मांग, 10 साल बाद रविवार को खुले बैंक

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बस स्टैंड के आसपास के होटलों पर मारा छापा; कहीं मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं तो कहीं अखबार पर रखी मिली रोटी

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!