खबर
Top News

सबसे लंबे फ्लाईओवर में ऐसे मनाया जन्मदिन: युवतियों ने क्या किया; पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 मार्च 2026, 6:09 pm
शेयर करें:
सबसे लंबे फ्लाईओवर में ऐसे मनाया जन्मदिन

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जबलपुर में बने प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर रील बनाने और जश्न मनाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामले में एक युवती अपने साथियों के साथ फ्लाईओवर के बीच सड़क पर ही जन्मदिन मनाती नजर आई। वायरल वीडियो में युवती और उसके साथी केक काटते, डांस करते और आतिशबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी की गई, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही।

फ्लाईओवर पर वीडियो शूट और रील बनाने पर रोक
पुलिस पहले ही फ्लाईओवर पर वीडियो शूट और रील बनाने पर रोक लगा चुकी है। इसके बावजूद युवक-युवतियों के स्टंट और जश्न के वीडियो सामने आते रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है, जिस पर मंगलवार को पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की पुष्टि के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य लागू प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
1. चलती कार की छत पर बैठे युवक
फ्लाईओवर शुरू होने के कुछ समय बाद एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक चलती कार की छत पर बैठे और गेट से बाहर लटकते नजर आए। पुलिस ने वाहन मालिक पर 3 हजार रुपए का चालान कर नोटिस जारी किया था।

2. फ्लाईओवर पर डांस का वीडियो
एक अन्य मामले में एक युवती का ब्रिज पर डांस करते वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने उसे चेतावनी देकर भविष्य में इस तरह की गतिविधि न करने की हिदायत दी थी।

3. फिल्मी अंदाज में रील
एक युवक ने फिल्म PK के किरदार की तर्ज पर फ्लाईओवर पर वीडियो बनाया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और ब्रिज पर निगरानी बढ़ा दी थी, ताकि स्टंट और रील बनाने जैसी जोखिम भरी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि फ्लाईओवर सार्वजनिक यातायात के लिए है, न कि जश्न या रील बनाने के लिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

26 minutes ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

29 minutes ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

30 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

34 minutes ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

41 minutes ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

44 minutes ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

about 1 hour ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

about 1 hour ago
100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

about 1 hour ago
पांच जगह दबिश
Top News

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

about 1 hour ago
हादसा
Top News

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

about 1 hour ago
खौफनाक हादसा
Top News

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

about 1 hour ago
गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा
Top News

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

about 1 hour ago
होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत
Top News

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

about 1 hour ago
स्वाइन फ्लू का खतरा
Top News

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

about 1 hour ago
मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

about 2 hours ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!