केग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: नया कर्ज लेकर पुराना चुका रही सरकार; 10 साल में 298% बढ़ा ऋण, आर्थिक संकट की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (केग) की राज्य वित्त रिपोर्ट 2024-25 ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार लगातार नया कर्ज लेकर पुराने कर्ज का भुगतान कर रही है, जिससे विकास कार्यों के लिए उपलब्ध संसाधन लगातार घट रहे हैं। कैग ने चेतावनी दी है कि यदि यही स्थिति जारी रही तो आने वाले वर्षों में प्रदेश की वित्तीय स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।
उधार का 29.43% हिस्सा पुराने कर्ज में खर्च
रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकार ने जितना नया कर्ज लिया, उसका 29.43 प्रतिशत हिस्सा पुराने कर्ज और उसकी देनदारियों के भुगतान में खर्च कर दिया। यह कोई एक साल की स्थिति नहीं है, बल्कि पिछले 10 वर्षों का औसत भी 29.30 प्रतिशत रहा है। यानी राज्य लगातार नए कर्ज के सहारे पुराने कर्ज का बोझ कम करने की कोशिश कर रहा है।
विकास कार्यों पर पड़ सकता है असर
कैग ने कहा है कि जब उधार का बड़ा हिस्सा पुराने कर्ज चुकाने में खर्च होगा तो सड़क, बिजली, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य पूंजीगत विकास कार्यों के लिए कम धन बचेगा। इससे प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास की रफ्तार प्रभावित हो सकती है।
आर्थिक संतुलन बिगड़ने की चेतावनी
रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले तीन वर्षों में राज्य का कर्ज अर्थव्यवस्था की विकास दर से अधिक तेजी से बढ़ा है। यदि आर्थिक वृद्धि की गति नहीं बढ़ी और उधारी लेने की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं किया गया तो प्रदेश गंभीर वित्तीय संकट में फंस सकता है।
कैग ने यह भी कहा कि राज्य का प्राथमिक घाटा लगातार बना हुआ है, जिससे सरकार को ब्याज चुकाने के लिए भी नया कर्ज लेना पड़ रहा है। यदि प्राथमिक घाटे में कमी नहीं आई तो कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जाएगा।
10 साल में करीब चार गुना हुआ कर्ज
रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2015-16 में मध्य प्रदेश का आंतरिक ऋण 83,718 करोड़ रुपए था, जो बढ़कर 2024-25 में 3,33,216 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। यानी एक दशक में राज्य का कर्ज करीब 298 प्रतिशत बढ़ गया।
ब्याज चुकाने में ही खर्च हुए 21 हजार करोड़ से ज्यादा
कैग रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024-25 में सरकार ने केवल ब्याज भुगतान पर 21,466 करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं राज्य की कुल बकाया देयता की वृद्धि दर 12.28 प्रतिशत से बढ़कर 14.60 प्रतिशत हो गई है। सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) की तुलना में भी कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है।
कैग का संकेत
रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि यदि राज्य सरकार ने वित्तीय अनुशासन, उधारी पर नियंत्रण और राजस्व बढ़ाने के प्रभावी उपाय नहीं किए तो भविष्य में विकास योजनाओं पर दबाव बढ़ सकता है और प्रदेश की आर्थिक सेहत पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!