छात्रों के लिए बड़ी खबर: सीबीएसई ने बदले नियम; सप्लीमेंट्री एग्जाम को लेकर किया ये बदलाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसी बीच सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए एक अहम नियम में बदलाव कर दिया है। यह फैसला देशभर के लाखों विद्यार्थियों को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा।
सप्लीमेंट्री एग्जाम को लेकर नया नियम
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि अब 12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद नंबर सुधार के लिए छात्र केवल एक ही विषय में सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकेंगे। पहले छात्रों को एक से अधिक विषयों में अंक सुधार का विकल्प मिलता था, लेकिन अब यह सुविधा सीमित कर दी गई है।
पहले यह था नियम
अब तक 12वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्र एक से ज्यादा विषयों में सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते थे। ये परीक्षाएं आमतौर पर रिजल्ट जारी होने के करीब दो महीने बाद आयोजित की जाती थीं। 12वीं के छात्र अब सिर्फ एक विषय में ही सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकेंगे।
एक से अधिक विषयों में नंबर सुधार के लिए छात्रों को अगले साल होने वाली मेन बोर्ड परीक्षा में शामिल होना होगा
अब ऐसे होगा एक से ज्यादा विषय में सुधार
सीबीएसई के अनुसार, जिन छात्रों को एक से अधिक विषयों में अंक सुधार करना है, उन्हें अगले वर्ष आयोजित होने वाली नियमित (मेन) बोर्ड परीक्षा में दोबारा बैठना होगा। यानी अब मल्टीपल सब्जेक्ट्स के लिए शॉर्टकट रास्ता बंद कर दिया गया है।
सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 की संभावित तारीख
सीबीएसई ने सप्लीमेंट्री परीक्षा का संभावित शेड्यूल भी साझा किया है। रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख: मई 2026, 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम: 15 जुलाई 2026 (टेंटेटिव), रिजल्ट के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा को लेकर अलग से सर्कुलर जारी किया जाएगा। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
छात्रों पर पड़ेगा असर
इस बदलाव के बाद छात्रों के पास रिजल्ट के बाद अंक सुधार के मौके सीमित हो जाएंगे। अब छात्रों को बोर्ड परीक्षा के दौरान ही बेहतर प्रदर्शन पर पूरा फोकस करना होगा, ताकि बाद में साल खराब होने या दोबारा परीक्षा देने की नौबत न आए।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!