बड़े शराब ठेकेदारों को झटका: ग्रुप 60 से 56; शासन ने शराब ठेकेदारों की मोनोपॉली पर लगाई रोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नई आबकारी नीति में इंदौर समेत आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय शराब के बड़े ठेकेदारों को बड़ा झटका लगा है। ग्रुप की संख्या 60 से घटाकर 56 कर दी गई है। खास बात ये भी है कि संभाग के कुछ जिलों में नया काम हो गया है। इस बार इंदौर को 2102 करोड़ की राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी नीति का ऐलान कर दिया गया है। इसमें इंदौर में शराब दुकानों के ग्रुप 60 से घटाकर 56 कर दिए गए हैं, जबकि धार जिले में अब 21 ग्रुप बनाकर शराब ठेके दिए जाएंगे। झाबुआ में 9 ग्रुप शराब दुकानें चलाएंगे। गुजरात बॉर्डर के तीन जिलों में अब सिंगल ठेकेदार नहीं होंगे। खास बात ये है कि शासन ने शराब ठेकेदारों की मोनोपॉली पर रोक लगा दी है।
सबसे बड़े आबकारी राजस्व जिले इंदौर में नए सिरे से ग्रुपिंग कर दी गई है। गुजरात बॉर्डर से सटे धार, झाबुआ और आलीराजपुर जिलोंं में नया काम कर दिया गया है। अभी तक इन जिलों में सिंगल ठेकेदार होते थे, लेकिन अब आबकारी विभाग ने दुकानों को भी ग्रुपिंग में बदल दिया है। यानी अब हर ग्रुप के लिए ई टेंडर/बोली होगी।
इंदौर में ये हुआ: इंदौर की शराब दुकानों को अभी तक 60 से ज्यादा ग्रुप में बांटा जाता था। इसमें अब संख्या कम करके 56 कर दी गई है। हालांकि एक बड़ा बदलाव किया है। वो ये कि सभी ग्रुप को कमाई के हिसाब से बराबरी पर लाया गया है।
यदि किसी ग्रुप में अधिक कमाई वाली दुकान थी तो उसे हटाकर इसमें कम आय वाली दुकान को जोड़ा गया है। इस तरह हर ग्रुप को बैलेंस किया गया है।
इससे इन ग्रुपों में मोनोपॉली कम होगी। साथ ही सभी ठेकेदारों को कमाई का बराबर मौका मिल सकेगा। इसके अलावा ये भी देखा गया कि ठेकेदार कहां पर अधिक हावी होते थे, उनसे भी दुकानों को तोड़ा गया है।
नई शराब नीति में इंदौर जिले को 2102 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया है। पिछले वर्ष यह लक्ष्य 1750 करोड़ रुपए था।
धार, झाबुआ और आलीराजपुर में इस तरह की गई ग्रुपिंग
शराब तस्करी के नजरिए से संवेदनशील धार, झाबुआ और आलीराजपुर में बड़े कारोबारियों को झटका लगा है, क्योंकि ये गुजरात बॉर्डर से सटे हैं। यहां अभी तक सिंगल ठेका लेने वाले ठेकेदारों को दूर करते हुए ग्रुपिंग कर दी गई है।
धार की दुकानों को 21 ग्रुप में बांटकर 475 के मुकाबले 570 करोड़, झाबुआ की दुकानों को 9 ग्रुप में बांटकर 287 करोड़ के मुकाबले 345 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया है। आलीराजपुर में बीते साल से 20 फीसदी अधिक राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया है।
संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!