खबर
Top News

परीक्षा में बड़ा खेल: 12 टॉपरों पर दर्ज हुई FIR; ऐसे हुआ पूरी गड़बड़ी का खुलासा

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 मार्च 2026, 4:19 pm
345 views
शेयर करें:
परीक्षा में बड़ा खेल

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2024 में बड़े स्तर पर अनियमितता का खुलासा हुआ है। मंडल ने 12 अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

ये सभी अभ्यर्थी रतलाम स्थित ‘रतलाम पब्लिक स्कूल’ परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे थे, जिसे इस भर्ती के लिए पहली बार केंद्र बनाया गया था।

15-30 मिनट में हल किए 100 प्रश्न
जांच में सामने आया कि इन अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा में असामान्य तेजी दिखाई। दो घंटे की परीक्षा में किसी ने महज 15 मिनट में तो किसी ने 30 मिनट में 100 प्रश्न देख लिए और शेष समय बिना किसी गतिविधि के बैठे रहे।

टॉपरों के डेटा की जांच में खुलासा
मंडल ने 5 फरवरी को परिणाम घोषित करने से पहले उच्च पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का डेटा खंगाला। जांच में पाया गया कि ये सभी 12 अभ्यर्थी पूर्व में पुलिस भर्ती व अन्य परीक्षाओं में शामिल हो चुके थे, जहां इनके अंक 50 से कम थे।

लेकिन इस परीक्षा में इन्होंने अचानक 90 से अधिक अंक हासिल कर 100 पर्सेंटाइल प्राप्त कर लिया।

अलग-अलग शिफ्ट, लेकिन एक ही केंद्र
सीसीटीवी फुटेज और परीक्षा लॉग डेटा की जांच में यह संकेत मिले कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर किसी एक व्यक्ति की मदद मिली। खास बात यह है कि सभी अभ्यर्थी अलग-अलग तारीख और शिफ्ट में परीक्षा देने पहुंचे थे, लेकिन केंद्र एक ही था और मदद करने वाला व्यक्ति भी कथित रूप से एक ही बताया जा रहा है।

बिना रफ वर्क और सामान्य गतिविधि
जांच में पाया गया कि अभ्यर्थियों ने न तो रफ वर्क किया और न ही कंप्यूटर स्क्रीन पर सामान्य गतिविधि दिखाई। अधिकांश समय वे बिना हलचल के बैठे रहे और तय समय में केवल उत्तर विकल्प चुनते रहे।

मंडल के अनुसार यह सुनियोजित नकल या बाहरी सहायता की ओर इशारा करता है। मामले में संगठित गिरोह की आशंका जताई जा रही है।

किस अभ्यर्थी ने क्या पैटर्न अपनाया
आशुतोष: 15 मिनट में 100 प्रश्न देखे, अंतिम 30 मिनट में हल।
विवेक: 15 मिनट में प्रश्न देखे, अगले 30 मिनट में हल (कुल 45 मिनट)।
कुलदीप: 15 मिनट में प्रश्न पढ़े, अंतिम 30 मिनट में उत्तर टिक किए।
अनिल: पहले 15 मिनट स्क्रीन नहीं छुई, फिर 30 मिनट में प्रश्न देखे और हल किए।
सुभाष: 30 मिनट प्रश्न देखे, 30 मिनट में हल।
रवि: 30 मिनट प्रश्न देखे, 30 मिनट में हल।
दयाशंकर: 30 मिनट में प्रश्न पढ़े, 15 मिनट में हल।
शैलेंद्र: 15 मिनट बिना हलचल, 30 मिनट प्रश्न देखे, अंतिम 15 मिनट में हल।
अंकित: 30 मिनट प्रश्न देखे, 30 मिनट में हल।
संजीत: 30 मिनट देखना, 30 मिनट हल करना।
पुष्पेंद्र: 30 मिनट प्रश्न देखे, 30 मिनट में हल।
आशु: 30 मिनट प्रश्न देखे, 30 मिनट में हल।

11 शहरों में हुई थी परीक्षा
ईएसबी ने यह परीक्षा 9 से 21 सितंबर 2025 के बीच भोपाल, इंदौर, रतलाम सहित 11 शहरों में आयोजित की थी। भर्ती के लिए 2,40,010 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 1,10,032 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम 5 फरवरी को घोषित किया गया था।

सिस्टम एनालिस्ट की शिकायत पर कार्रवाई
प्रिंसिपल सिस्टम एनालिस्ट प्रणीत सिजरिया ने आवेदन देकर परीक्षा प्रक्रिया में सामने आई असामान्यताओं की जानकारी दी। तकनीकी विश्लेषण के बाद गड़बड़ी की पुष्टि हुई।

भोपाल में केस दर्ज, डायरी रतलाम भेजी
मामले में एमपी नगर थाना में शून्य पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया गया। घटना स्थल रतलाम होने के कारण केस डायरी वहां स्थानांतरित कर दी गई है। पुलिस ने 12 अभ्यर्थियों सहित अन्य संदिग्धों को आरोपी बनाया है और जांच जारी है।

संबंधित समाचार

अमरनाथ यात्रा के दौरान 126 जगहों पर लगाए जाएंगे भंडारे
Top News

अमरनाथ यात्रा के दौरान 126 जगहों पर लगाए जाएंगे भंडारे

about 2 hours ago
परंपराओ के रक्षक
Top News

परंपराओ के रक्षक:‘तीर्थ पुरोहित’- शून्य से नीचे के तापमान में धड़कती आस्था और सदियों पुरानी

about 2 hours ago
तनुश्री थाली पर गिरी खाद्य विभाग की गाज
Top News

तनुश्री थाली पर गिरी खाद्य विभाग की गाज:मधुर गर्ल्स होस्टल की मेस सील

about 2 hours ago
महालक्ष्मी नगर में चल रहे जुए के बड़े अड्डे का खुलासा
Top News

महालक्ष्मी नगर में चल रहे जुए के बड़े अड्डे का खुलासा:रात 3 बजे पूल क्लब पर पुलिस का धावा; 32 जुआरी धराए

about 2 hours ago
दर्दनाक रेल हादसा
Top News

दर्दनाक रेल हादसा:आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री; दूसरी ट्रेन की चपेट में आए, 4 लोगों की मौत की सूचना

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर; 3 की मौत, मौके पर मची चीख-पुकार

about 3 hours ago
तेज हवा-बारिश बनी हवाई उड़ानों के लिए बाधा
Top News

तेज हवा-बारिश बनी हवाई उड़ानों के लिए बाधा:विजिबिलिटी घटी; फ्लाइट को करना पड़ा डायवर्ट

about 3 hours ago
चलती कार की छत पर लेटा युवक
Top News

चलती कार की छत पर लेटा युवक:वीडियो वायरल; सड़क सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

about 3 hours ago
इंदौर अभिभाषक संघ चुनाव
Top News

इंदौर अभिभाषक संघ चुनाव:अध्यक्ष पद पर 7 दावेदार; मतदान 25 को

about 3 hours ago
सड़क पर 5 गाड़ियां नहीं
Top News

सड़क पर 5 गाड़ियां नहीं:इंदौरियों का अहंकार आपस में टकराया है

about 3 hours ago
मानसून बना आफत
Top News

मानसून बना आफत:आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत; कई घायल

about 3 hours ago
89 मकान-दुकान जमींदोज
Top News

89 मकान-दुकान जमींदोज:8 करोड़ की सरकारी जमीन कराई मुक्त

about 3 hours ago
पीड़ितों की सहायता पुलिस का पहला कर्तव्य, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

पीड़ितों की सहायता पुलिस का पहला कर्तव्य, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दो दिवसीय आईजी कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन

about 3 hours ago
भाजपा नेता मोहन सेंगर का जन्मदिन सादगी से मनाया
Top News

भाजपा नेता मोहन सेंगर का जन्मदिन सादगी से मनाया:समर्थक-परिजन ने किए सेवा कार्य; वृद्धों, दृष्टिहीन बच्चों के साथ केक काटकर मिठाई बांटी गई

about 3 hours ago
रहवासियों की नींद उड़ाने वालों को भेजा गया जेल
Top News

रहवासियों की नींद उड़ाने वालों को भेजा गया जेल:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद अब संचालक पर गिरेगी गाज

about 4 hours ago
इस शहर में मंत्री के लंबे वाहन काफिले पर लोगों ने उठाए सवाल
Top News

इस शहर में मंत्री के लंबे वाहन काफिले पर लोगों ने उठाए सवाल:तो क्या ऐसे ईंधन बचाएंगे

about 4 hours ago
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Top News

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत:बिजली टावर पर लटका मिला पिता; कुएं में मिले पत्नी और दो मासूमों के शव

about 4 hours ago
पांच करोड़ रंगदारी के आरोपी को जमानत नहीं
Top News

पांच करोड़ रंगदारी के आरोपी को जमानत नहीं:मामला बिश्नोई गैंग के नाम पर दहशत फैलाने और कारोबारी पर फायरिंग का

about 4 hours ago
एडवांस वेतन न देने पर कर्मचारियों ने बॉस का सिर फोड़कर की तोड़फोड़
Top News

एडवांस वेतन न देने पर कर्मचारियों ने बॉस का सिर फोड़कर की तोड़फोड़:मोबाइल-लैपटॉप लूट का आरोप

about 4 hours ago
स्टीयरिंग पर सालों से कब्जा
Top News

स्टीयरिंग पर सालों से कब्जा:डीजीपी का आदेश; ड्राइवरों पर क्यों बेअसर

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!