मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: इस जगह का बदला नाम; अब ‘सूर्य नगर’ के नाम से जानी जाएगी ये जगह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बड़ी घोषणा करते हुए। शमशाबाद का नाम बदलकर अब सूर्य नगर कर दिया गया है। यह घोषणा उन्होंने ने एक कार्यक्रम के दौरान की।
विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया
इसके बाद अब शमशाबाद को आधिकारिक रूप से सूर्यनगर के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शमशाबाद में आयोजित कृषक हितग्राही सम्मेलन में की, जहां उन्होंने कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।
विधायक ने रखी थी नाम बदलने की मांग
कार्यक्रम के दौरान विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्यनगर करने की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर मंच से घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए शमशाबाद का नाम अब सूर्यनगर किया जाएगा।
घोषणा के बाद गूंजा सभास्थल
सीएम की घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और मौजूद लोगों ने इसका स्वागत किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाम परिवर्तन से क्षेत्र की नई पहचान बनेगी।
संबंधित समाचार

दीदी ‘कलेक्टर’ हैं तो चिंता किस बात की:मुख्यमंत्री से बोले किसान- गाइड लाइन बढ़ाए बिना मुआवजा ‘चार‘ नहीं ‘दो’ गुना ही रहेगा

अचानक ट्रॉली पर क्यों चढ़ गए मुख्यमंत्री:किसानों से किस बात की जानकारी ली; अधिकारियों को क्या निर्देश दिए

गर्मी से कुछ राहत:स्वास्थ्य विभाग ने फिर भी क्या सलाह दी; कितना रहा अधिकतम तापमान

प्रतिष्ठित कॉलेज में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चुनाव:नामांकन प्रक्रिया पूरी: इतने उम्मीदवार मैदान में, इस दिन होगा फैसला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!