पत्नी निकली भय्यू लाला की हत्यारी: गुनाह छिपाने वाले गिरफ्त में; आरोपी की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
हिस्ट्रीशीटर वाहिद उर्फ भय्यू लाला की हत्या के मामले में पुलिस पर आरोप लगाने वाली पत्नी ही हत्यारी निकली। इस मामले में गुनाह छिपाने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की तलाश है। विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में मृतक की पत्नी रुखसाना को मुख्य आरोपी पाया है, जबकि दो को साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस रुखसाना को तलाश रही है।
एएसपी टीएस बघेल ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।
यह है मामला: 18 फरवरी को याकूब पिता बाबर खान निवासी सुरजनी ने जानकारी दी थी कि वाहिद उर्फ भय्यू लाला (उम्र 42) पुलिस के डर से पलंग पेटी में छिपा था, जहां दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई। मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल से कराया गया तथा वीडियोग्राफी भी की गई। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ मौत दम घुटने नहीं, गोली लगने से हुई। उसे कान के पीछे गोली लगी, जो आंख के पास से बाहर निकली। इस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसआईटी की सख्त पूछताछ में खुलासा: एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मौके पर उपस्थित परिवार से जुड़े 20 से अधिक लोगों से पूछताछ की। इनमें पारिवारिक सदस्य और नजदीकी लोग शामिल थे। पुलिस ने कई को राउंडअप भी किया।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया हत्या पत्नी रुखसाना ने की थी। वहीं, सहयोगी आरोपी सलमान खान और बबलु खान ने घटना के बाद साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें छिपाने का प्रयास किया।
अवैध पिस्टल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
एसआईटी ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस ने साक्ष्य से छेड़छाड़ के आरोप में सलमान खान पठान निवासी सुवासरा हाल मुकाम सुरजनी, बबलू पठान निवासी सुरजनी को पकड़ा है। मुख्य आरोपी रुखसाना पत्नी वाहिद उर्फ भय्यू लाला निवासी सुरजनी फरार है।
पुलिस पर लगाए थे आरोप
मृतक की पत्नी सहित परिजनों ने पुलिस पर ही हत्या का सनसनीखेज आरोप लगाया था। मृतक के बेटे शेरदिल और पत्नी रुखसाना का कहना था पुलिस ने घर आकर 10 लाख रुपए की मांग की थी। नहीं देने पर वे भय्यू को कमरे में ले गए, कुंडी लगाई और मारपीट कर बेड के नीचे दबाकर मार डाला। पुलिस घर के सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गई थी। पुलिस शुरुआत से ही इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर रही थी।
कौन था भय्यू लाला?
वाहिद उर्फ भय्यू लाला कुख्यात ड्रग्स माफिया था। 2003 से अपराध की दुनिया में उतरे भय्यू पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और मादक पदार्थ तस्करी के 19 गंभीर केस दर्ज थे। 5 हजार रुपए इनाम था। मप्र (मंदसौर, नीमच) के अलावा राजस्थान (कोटा, जोधपुर) और महाराष्ट्र (मुंबई, ठाणे) की पुलिस सरगर्मी से तलाश रही थी।
जनवरी में मुंबई में 23 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए एक आरोपी के तार मंदसौर से जुड़े थे। इसके बाद मुंबई और ठाणे पुलिस ने सुरजनी गांव में दबिश दी थी, लेकिन भय्यू लाला फरार हो गया था। बाद में जावरा से उसके साथियों से 10 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी। इस बड़े ड्रग्स सिंडिकेट में भी भय्यू लाला मुख्य वांटेड था।
सूदखोर के आतंक से परेशान व्यापारी ने खाया जहर: शामगढ़ के आलमगढ़ निवासी अजीज खान ने सूदखोर की धमकियों और मारपीट से तंग आकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजीज खान के अनुसार आलमगढ़ निवासी बंटी बच्ची पिता शरीफ पठान से लंबे समय से पैसे का लेनदेन था।
जरूरत पडऩे पर बंटी से पैसे लिए थे और समय-समय पर लौटाए भी थे। लेकिन, बंटी ने ब्याज की दरें इतनी अधिक लगा दीं कि रकम कई गुना बढ़ गई। 50,000 पर 5,000 रुपए प्रतिदिन और 2 लाख पर 2,500 प्रतिदिन अवैध ब्याज वसूल रहा था।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!