सावधान दुकानदारो: नीमा मां-बेटे से बचकर रहो; एरोड्रम रोड की कई दुकानों पर कर चुके ठगी, पीडि़त व्यापारी पहुंचे थाने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अगर आपको ये मां-बेटे कहीं दिखाई दें तो सावधान हो जाएं। दुकान पर आते हैं और हजारों का सामान लेकर पैसा दो मिनट में लाकर देने की बात करते हैं। उनकी वेशभूषा और बोलचाल का ढंग अच्छा होने से प्रभावित दुकानदार विश्वास कर लेता है लेकिन वो पलटकर नहीं आते। एरोड्रम रोड के कई दुकानदारों के साथ ऐसी ठगी की है जिन्होंने थाने पर आवेदन दिया है।
ये ठगोरे मां-बेटे हैं पूर्वा और नामरा नीमा। 16 साल का नामरा पिछले वर्ष तक सेंटपॉल स्कूल का छात्र था लेकिन उसे ऐसे ही आरोपों में स्कूल से निकाल दिया गया था। अब वो ग्रीनफील्ड स्कूल में दसवीं का छात्र है।
रहते मालवा मिल क्षेत्र में हैं लेकिन ठगी करने एरोड्रम रोड जाते हैं जहां उन्हें जानता-पहचानता नहीं। दुकानदारों ने बताया ठगोरे मां-बेटे बहुत अच्छे कपड़े पहनकर दुकान पर पहुंचते हैं और 4-5 हजार तक का सामान ले लेते हैं।
पैसे देने की बारी आती है तो कहते हैं पास ही रहते हैं, पैसे घर भूल आए हैं, अभी लाकर देते हैं। उनके बोलचाल-व्यवहार से दुकानदार उन्हें संभ्रांत परिवार का समझकर जाने देता है और फिर वो लौटकर नहीं आते।
कई दुकानों पर इसी तरह की ठगी की है। उनकी बातचीत का तौरतरीका किसी संपन्न परिवार जैसा लगता है, इसलिए दुकानदार विश्वास कर लेते हैं और बाद में ठगी का शिकार होते हैं।
क्षेत्र के रहवासी गोल्डी राठौर ने बताया कल दुकानदारों ने ठग बेटे के एक दोस्त को ढूंढ निकाला, जिसने उनके बारे में कई जानकारी दी। उससे पता चला मां-बेटे सुपर कारीडोर पर खड़े हो जाते हैं और गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने का झूठ बोलकर मदद मांगते हैं।
कोई न कोई वाहन चालक परेशान महिला को देखकर रुपए की मदद कर देते हैं। इस तरह उनकी ठगी का धंधा चल रहा है। जानकारी निकालने पर ये भी पता चला ठगोरे मां-बेटे ने शहर के विभिन्न इलाकों में ऐसे ही ठगी की है।
दो दुकानदारों ने दिया थाने पर आवेदन ... राठौर ने बताया मां-बेटे मौर्यश्री कलेक्शन, सांवरिया कलेक्शन, कुबेर इंटरप्राइजेस समेत कई दुकानों पर ठगी कर चुके हैं। उनके खिलाफ क्षेत्र के दो दुकानदारों कपिल मौर्य और धीरज छाजेड़ ने एरोड्रम थाने पर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं।
चोरी भी करते हैं
पता चला है ठगोरे मां-बेटे दुकानों पर चोरी को भी अंजाम देते हैं। दुकानदार की निगाह से बचकर न केवल सामान पार कर देते हैं बल्कि नकदी पर भी हाथ साफ कर देते हैं। कल मौर्यश्री कलेक्शन पर सामान और नकदी चोरी कर ली। एक और दुकान पर भी ऐसी ही हरकत की। पिछले माह सांवरिया कलेक्शन पर भी ये हरकत की थी।
शिकायत की जांच जारी
ठग मां-बेटे की शिकायत मिली है। रिकॉर्डिंग और अन्य जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द पकड़ लेंगे। - वेदेंद्रसिंह कुशवाह, थाना प्रभारी एरोड्रम रोड
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!