खबर
Top News

त्योहारों से पहले बदमाश कर रहे खुली गुस्ताखी: अवैध पिस्टल-चाकू लहराकर सोशल मीडिया पर दे रहे पुलिस को चुनौती

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 मार्च 2026, 3:08 pm
शेयर करें:
त्योहारों से पहले बदमाश कर रहे खुली गुस्ताखी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक ओर शहर पुलिस होली, रंगपंचमी और रमजान जैसे संवेदनशील त्योहारों को देखते हुए बदमाशों पर शिकंजा कस रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ असामाजिक तत्व खुलेआम अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर पुलिस की मुहिम को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पिस्टल और धारदार हथियारों के साथ फोटो-वीडियो वायरल कर ये कतिपय तत्व क्षेत्र में दहशत फैलाने और रंगदारी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ फोटो-वीडियो खुलासा फर्स्ट के हाथ लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक पहला मामला राजमोहल्ला हरिजन कॉलोनी क्षेत्र का है। यहां रहने वाले दो सगे भाइयों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अवैध पिस्टल और भड़काऊ पोस्ट के साथ फोटो पोस्ट किए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है आजाद पिता लव गोसर और जय पिता संतोष गोसर क्षेत्र में दबंगई दिखाने का प्रयास करते हैं। दोनों भाई लव गोसर का नाम लेकर रसूख जताते हैं और आम नागरिकों को डराने-धमकाने की कोशिश करते हैं।

मामले ने उस समय और तूल पकड़ा, जब हाल ही एक तस्वीर सामने आई, जिसमें संजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी छत्रीपुरा, लव गोसर के जन्मदिन कार्यक्रम में मौजूद दिखाई दिए।

इसके बाद से क्षेत्र में चर्चा है कि उक्त फोटो को आधार बनाकर दोनों भाई यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें पुलिस संरक्षण प्राप्त है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन रहवासियों में आक्रोश और भय का माहौल बताया जा रहा है।

दूसरा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। यहां स्थित एक मिठाई दुकान में काम करने वाला कर्मचारी सोशल मीडिया पर धारदार हथियार और एयरगन के साथ वीडियो पोस्ट कर रहा है।

जानकारी के अनुसार अंकित यादव निवासी नेहरू नगर अंबे चौक मंदिर के पीछे लकी सूर्य के मकान में किराए से रहता है। वह अपने इंस्टाग्राम आईडी ‘madalbachaa’ पर चाकू और बंदूकनुमा हथियार के साथ फिल्मी गानों पर रील बनाकर पोस्ट कर रहा है।

बताया जा रहा है कि हथियार के साथ बनाई गई कुछ रील्स उसने JMB मिठाई की दुकान परिसर से शूट की हैं। सोशल मीडिया पर वह कुख्यात गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप के वीडियो भी साझा कर रहा है, जिससे युवाओं के बीच गलत संदेश जाने की आशंका जताई जा रही है।

अब देखना यह है कि पुलिस इन वायरल वीडियो को कितनी गंभीरता से लेती है और क्या अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई होगी?

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 15 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 15 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 15 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 15 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 16 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 16 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 16 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 16 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 17 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 17 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 17 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 17 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 17 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 18 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 18 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 18 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 18 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!