खबर
Top News

जमानत पर घमासान तेज: इंदौर से वकील ले जाने की तैयारी; राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मई 2026, 1:56 pm
शेयर करें:
जमानत पर घमासान तेज

हाई कोर्ट में मजबूत चुनौती की रणनीति

सोनम की जमानत पर उठे सवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड फिर कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। शुक्रवार को सेशन कोर्ट ने आरोपी राज कुशवाह की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिससे मामले में अन्य आरोपियों की राहत की उम्मीदों को झटका लगा है।

वहीं, मुख्य आरोपी सोनम की जमानत के खिलाफ अब पुलिस और पीड़ित पक्ष आक्रामक रुख की तैयारी में हैं। इधर, राज की जमानत याचिका कोर्ट ने तकनीकी खामियों के आधार पर निरस्त की।

उसके वकील फुयोसा योबिन द्वारा दाखिल आवेदन में पूर्व में दायर जमानत याचिका का उल्लेख नहीं किया गया था, जिसे कोर्ट ने गंभीर चूक मानते हुए स्पष्ट किया कि यह खारिजी मामले के गुण-दोष के आधार पर नहीं, बल्कि प्रक्रिया संबंधी त्रुटि के कारण हुई है।

अब बचाव पक्ष सोमवार को नई जमानत अर्जी दायर करने की तैयारी कर रहा है। कोर्ट ने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि हर जमानत याचिका में आरोपी के आपराधिक इतिहास का स्पष्ट उल्लेख अनिवार्य है। यदि किसी भी प्रकार की जानकारी छिपाई जाती है, तो याचिका को खारिज किया जा सकता है।

अन्य आरोपियों ने भी दी जमानत अर्जी
सोनम को मिली जमानत को आधार बनाते हुए मामले से जुड़े जेल में बंद अन्य आरोपी विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत ने भी कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन दायर कर दिया है।

हाई कोर्ट में चुनौती की तैयारी
मामले में सबसे बड़ा विवाद सोनम को मिली जमानत को लेकर है। पुलिस का मानना है कि सोनम इस पूरे हत्याकांड की मास्टर माइंड है और उसकी रिहाई से गवाहों पर असर पड़ सकता है। शिलांग पुलिस अब इस जमानत को हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक इस बार पुलिस पूरी तैयारी के साथ कोर्ट में जाएगी और जांच के दौरान हुई कमियों को दूर करते हुए मजबूत साक्ष्य पेश करेगी। बताया जा रहा है कि जांच के शुरुआती चरण में हुई तकनीकी और कानूनी गलतियों को भी विस्तार से कोर्ट के सामने रखा जाएगा, ताकि जमानत निरस्त करवाई जा सके।

जांच में हुई खामियों का भी खुलासा करेंगे
इधर, राजा रघुवंशी के परिवार ने भी बड़ा फैसला लिया है। परिवार का मानना है कि स्थानीय स्तर पर पैरवी कमजोर रहने के कारण ही सोनम को जमानत मिली। ऐसे में अब वे अगली सुनवाई के लिए इंदौर से अनुभवी वकीलों की टीम को शिलांग ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

परिवार का कहना है कि इस बार वे हाई कोर्ट में पूरी मजबूती के साथ अपना पक्ष रखेंगे और पुलिस जांच में हुई खामियों का भी विस्तार से खुलासा करेंगे। उनका उद्देश्य सिर्फ एक है- सोनम की जमानत निरस्त कराकर उसे दोबारा न्यायिक हिरासत में भेजना।

सोनम फिलहाल होटल में, बाहर जाने की तैयारी
जमानत मिलने के बाद सोनम को शिलांग में ही एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। वह फिलहाल एक होटल में ठहरी है और बिना कोर्ट की अनुमति के शहर से बाहर नहीं जा सकती। जानकारी मिली है कि वह शिलांग से बाहर जाने के लिए भी कोर्ट में नई अर्जी दाखिल करने की तैयारी कर रही है। यही वजह है कि पुलिस इस मामले में और सतर्क हो गई और जल्द से जल्द हाई कोर्ट में अपील दायर करने की दिशा में काम कर रही है।

परिवार से दूर, वकीलों के भरोसे राज
राज कुशवाह की गिरफ्तारी के बाद उसका परिवार इंदौर से उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव चला गया है। फिलहाल कोई भी परिजन उससे मिलने शिलांग नहीं पहुंचा। ऐसे में कानूनी प्रक्रिया पूरी तरह उसके वकीलों के भरोसे चल रही है, जो जेल जाकर आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा रहे हैं।

10 महीने से चल रही है एसआईटी जांच
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की जांच 10 महीनों से विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही है। सेशन कोर्ट ने सोनम को जमानत देते समय जांच में कई खामियों की ओर इशारा किया था।

कोर्ट ने पाया कि गिरफ्तारी के दौरान सही धाराएं नहीं लगाई गईं और आरोपी को उसके खिलाफ लगे आरोपों की स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गई। इसके अलावा अब तक सभी गवाहों के बयान भी दर्ज नहीं किए जा सके, जो जांच की गंभीरता पर सवाल खड़े करते हैं।

संबंधित समाचार

छात्रों के लिए जरूरी खबर
Top News

छात्रों के लिए जरूरी खबर:अब एडमिशन कैंसिल करना पड़ सकता है महंगा; इन प्रोफेशनल कोर्स को छोड़ने पर नहीं मिलेगी फीस

18 minutes ago
करोड़ों किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा
Top News

करोड़ों किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा:इस योजना को 5 सालों के लिए बढ़ाया; जानिए क्या मिलेगा लाभ

42 minutes ago
अंकित शर्मा हत्याकांड
Top News

अंकित शर्मा हत्याकांड:ताहिर हुसैन सहित 5 दोषियों को उम्रकैद; नाले में मिला था IB अधिकारी का शव

about 1 hour ago
अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:564 लीटर की जब्त; मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

about 2 hours ago
कंठ में विष और माथे पर चंद्र
Top News

कंठ में विष और माथे पर चंद्र:सावन के पहले सोमवार पर जगती है ‘शिव संकल्प’ की महाशक्ति

about 2 hours ago
निगम टीम पर हमला
Top News

निगम टीम पर हमला:नोटिस देने पहुंचे कर्मचारियों को गमले; पत्थर, लाठी-डंडों से मारा, कई घायल

about 2 hours ago
अमरनाथ यात्रा
Top News

अमरनाथ यात्रा:23वें जत्थे का काफिला चंदरकोट से रवाना; कड़ी सुरक्षा के बीच पवित्र गुफा की ओर बढ़े श्रद्धालु

about 2 hours ago
विधायक के खिलाफ हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका
Top News

विधायक के खिलाफ हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका:चुनावी हलफनामे में संपत्ति छिपाने का आरोप

about 2 hours ago
छात्रों को पढ़ाए बिना कर दिया सह प्राध्यापकों का प्रमोशन
Top News

छात्रों को पढ़ाए बिना कर दिया सह प्राध्यापकों का प्रमोशन:स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई में नया फर्जीवाड़ा

about 2 hours ago
प्रशासन ने किया सील
Top News

प्रशासन ने किया सील:संचालिका पर दर्ज होगा केस; अवैध वृद्धाश्रम में वृद्धा को पीटने का मामला

about 3 hours ago
पहले निर्माण फिर गतिविधि पर थमाया नोटिस
Top News

पहले निर्माण फिर गतिविधि पर थमाया नोटिस:एमआईसी मेंबर उदावत के दबाव में निगम का कारनामा

about 3 hours ago
महिला से बीच सड़क मारपीट का मामला
Top News

महिला से बीच सड़क मारपीट का मामला:पीड़िता बोली- आरोपी मेरा पति नहीं; काम छोड़ने की रंजिश में करता था हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 3 hours ago
टक्कर से बचा, सिस्टम ने ली जान
Top News

टक्कर से बचा, सिस्टम ने ली जान:गंभीर घायल को निजी अस्पताल ने नहीं किया भर्ती

about 3 hours ago
अतिक्रमण का अड्डा बनी गोकुलदास अस्पताल रोड
Top News

अतिक्रमण का अड्डा बनी गोकुलदास अस्पताल रोड:होटल श्रीमाया और सेलिब्रेशन की मनमानी से जनता परेशान

about 3 hours ago
पहली बारिश में 120 करोड़ के आरओबी की सड़क उखड़ी
Top News

पहली बारिश में 120 करोड़ के आरओबी की सड़क उखड़ी

about 3 hours ago
दतिया में 71.44% वोटिंग पिछली बार से 9% कम
Top News

दतिया में 71.44% वोटिंग पिछली बार से 9% कम

about 3 hours ago
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई:पहली गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार; सीएम से मुलाकात के बाद लिया एक्शन

about 3 hours ago
टेलीकॉम सेक्टर में होगा 3500 करोड़ का निवेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

टेलीकॉम सेक्टर में होगा 3500 करोड़ का निवेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:ग्वालियर में टेलीकॉम हब के लिए प्रदेश का केंद्र सरकार से समझौता

about 3 hours ago
सावन माह में भक्तों का सेवा-सत्कार हुआ प्रारंभ
Top News

सावन माह में भक्तों का सेवा-सत्कार हुआ प्रारंभ

about 3 hours ago
नगर निगम में वेतन घोटाले का खुलासा
Top News

नगर निगम में वेतन घोटाले का खुलासा:2 कर्मचारियों पर गबन का आरोप; दूसरे खातों में भेजी सैलरी, सेवाएं की समाप्त

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!