बरगी क्रूज हादसा दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक, सीएम डॉ. मोहन यादव: पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री की सांत्वना
KHULASA FIRST
संवाददाता

जान बचाने वालों और सहयोगियों को 51-51 हजार रुपए व सम्मान
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे पर गहन शोक व्यक्त कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अत्यंत पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रत्येक पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को घटनास्थल पहुंचे।
घटनास्थल का मुआयना करने और पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद मीडिया से कहा जिन्होंने प्रियजनों को खोया है, उसकी भरपाई संभव नहीं पर वे खुद को कतई अकेला न समझें। शासन की ओर से सहायता राशि भी दी जा रही है। सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधि हर घड़ी उनके साथ है।
मुख्यमंत्री ने कहा दुर्घटना के हर पहलू की जांच होगी। उच्च स्तरीय समिति गठित की है। इसमें महानिदेशक होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा सचिव, आयुक्त जबलपुर संभाग शामिल किए गए हैं। यह तीन बिंदुओं पर बारीकी से जांच करेगी। दुर्घटना के कारण, क्रूज संचालन के नियम सहित अन्य जरूरी जानकारियां भी जुटाई जाएंगी।
दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि पुनरावृत्ति न हो। पर्यटन विभाग के क्रूज संचालन से जुड़ी एसओपी तैयार की जाएगी। राहत और बचाव में जुटे सभी लोगों और सहयोग देने वालों को प्रोत्साहन स्वरूप 51-51 हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की।
बचाव दल के सभी बहादुरों को राज्य सरकार सार्वजनिक रूप से सम्मानित करेगी। रेस्क्यू टीम की जीवटता और कर्मठता से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जीवित बचाया जा सका है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है।
क्रूज बोट को खींचकर किनारे पर ला दिया गया है। कुछ लोग अभी लापता हैं, जिनकी हरसंभव तलाश की जा रही है। उम्मीद है जल्द तलाश कर लिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया 9 लोगों की मृत्यु हो गई। रेस्क्यू टीम ने तेजी से कार्यवाही कर 28 लोगों को बचाया। हादसे से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। हादसे के दौरान डैम के पास जल जीवन मिशन का कार्य चल रहा था, जिससे तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू हो पाया।
सूचना मिलते ही लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्रसिंह लोधी और सांसद आशीष दुबे तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए थे। एनडीईआरएफ, एसडीईआरएफ और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने तत्परता से राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।
उप मुख्यमंत्री और जबलपुर जिला प्रभारी जगदीश देवड़ा स्थिति पर नजर रखे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के गोताखोरों की भी मदद ली गई। रियाज करीब 4 से 5 घंटे पानी में फंसे रहे। रेस्क्यू टीम ने उन्हें निकाल लिया।
मुख्यमंत्री ने रियाज सहित अन्य पीड़ितों और मृतकों के परिजन से मुलाकात कर ढाढस बंधाया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जान गंवाने वालों के निकटतम परिजन को 2-2 लाख और राज्य सरकार ने 4-4 लाख रुपए सहायता देने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने अपील की सभी मौसम विभाग द्वारा समय-समय दी जाने वाली सूचनाओं और चेतावनियों को गंभीरता से लें। उन्होंने बचाव दल, जनप्रतिनिधियों, रहवासियों और मीडिया का आभार माना।
संबंधित समाचार

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!