इन्दौर के आर्थिक विकास में सहायक होगा बाणेश्वर लोक: विधानसभा-1 को मिली बड़ी सौगात; 15 करोड़ रुपए की लागत से महाकाल लोक जैसा बनेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कल विधानसभा एक में स्थित प्राचीन तीर्थस्थल बाणेश्वर धाम में आकार लेने जा रहे बाणेश्वर लोक का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम का प्रारंभ देव आराधना के साथ किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का ढोल-ताशों, हार-फूलों एवं आतिशबाजी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ रामगोपाल दास महाराज, पवनानंद महाराज, पवनदास महाराज, चैतन्य स्वरूप महाराज, राजानंद महाराज मंडल अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं रहवासी उपस्थित थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाणेश्वर लोक भविष्य में इंदौर का एक प्रमुख तीर्थ क्षेत्र बनेगा और 2028 में जब तीर्थ यात्री उज्जैन महाकुंभ के लिए यहां से होते हुए जाएंगे तो इस तीर्थ पर दर्शन कर उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने कहा कि उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर लगभग 15 करोड़ की लागत से बाणेश्वर लोक बनेगा।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि बाणेश्वर लोक इंदौर के आर्थिक विकास में सहायक होगा। हमारे प्रधानमंत्री आर्थिक ग्रोथ सेंटर की बात करते हैं, उसी तरह यह तीर्थ आर्थिक ग्रोथ सेंटर के रूप में आकार लेगा।
बाणेश्वर लोक आकाश विजयवर्गीय की मेहनत और संकल्प का प्रतिफल है। अभी इसका बजट 12 करोड़ है, जो भविष्य में और बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि 2028 में जब श्रद्धालु उज्जैन जाए तो वह बाणेश्वर लोक के दर्शन करके जाए हम ऐसी व्यवस्था यहां पर करेंगे।
इस सिद्ध क्षेत्र में साधुओं के ठहरने की भी व्यवस्था की जाएगी। 2027 के बाद हर सावन में बाणेश्वर लोक में सावन के महीने में प्रतिदिन एक लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजन और विसर्जन किया जाएगा।
कैलाश की विधानसभा के थाने को आकाश ने बताया क्राइम में नंबर वन
इस अवसर पर आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि अयोध्या, काशी, उज्जैन में जिस तरह से धर्मस्थल विकास होने से आर्थिक समृद्धि आई है, वहीं बाणगंगा क्षेत्र में होगा। बाणेश्वर लोक बनने से यहां अर्थव्यवस्था बदल जाएगी। दुर्भाग्य से यह थाना क्षेत्र जो है बाणगंगा, इंदौर में सबसे ज्यादा क्राइम रेट यहीं पर है।
नशा और क्राइम इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा है। मंदिर बनाने के साथ ही हम नशे के खिलाफ काम करेंगे। विधायकजी (कैलाश विजयवर्गीय) ने कमिश्नर को बोला है कि हमे बताएं नशे के खिलाफ काम करेंगे। भगवान बाणेश्वर के आशीर्वाद से यह क्षेत्र क्राइम और नशे से मुक्त होगा। बाणेशवर लोक यहां समृद्धि लाएगा।
लव जिहाद का युद्ध चल रहा :मंत्री
वहीं मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि यह महाकाल लोक तो नहीं, वह काफी भव्य और बड़ा है, लेकिन छोटा महाकाल लोक बनेगा। युवा इससे धर्म से जुड़ेंगे। हम चाहते हैं बच्चे नशे को छोड़ें और केवल धर्म का नशा करें। देश में लव जिहाद का युद्ध चल रहा है, इसके लिए जरूरी है कि धर्म से युवा जुड़ें।
दो चरणों मे होगा निर्माण कार्य
15 करोड़ रुपए की लागत से आकार लेने वाले बाणेश्वर लोक का निर्माण महाकाल लोक की तर्ज पर दो चरणों मे किया जाएगा। इसमें भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा, जो आकर्षक लाइट्स से सुसज्जित रहेगा। भव्य मुख्य मंदिर, विशाल शिव प्रतिमा के साथ विशाल प्रवचन हाल एवं यज्ञशाला का निर्माण किया जाएगा।
प्राचीन स्वरूप में कुंड का निर्माण किया जाएगा। परिसर में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए अलग से स्थान का निर्माण किया जाएगा। महाशिवरात्रि एवं दीपावली जैसे बड़े त्योहारों के लिए होल्डिंग प्लाजा का निर्माण किया जाएगा। परिसर का बड़ा हिस्सा हरियाली से घिरा रहेगा और नवग्रह वाटिका का निर्माण किया जाएगा।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!