महू कैंटोनमेंट बोर्ड के बाहर गाय का शव रख बजरंग दल और गोरक्षकों ने किया प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
महू कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय के बाहर सोमवार को गौरक्षक एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मृत गाय के शव को रखकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बोर्ड प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने मुक्तिधाम महू परिसर में गौ माता के शव को विधिवत तरीके से दफनाया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि चना गोदाम क्षेत्र में एक गौ माता की मृत्यु हो गई थी। इसकी सूचना कैंटोनमेंट बोर्ड को देकर जेसीबी मशीन उपलब्ध कराने की मांग की गई थी, ताकि मृत गाय को विधिवत दफनाया जा सके, लेकिन बोर्ड द्वारा जेसीबी उपलब्ध नहीं कराई गई। बाद में जब कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो गाय का शव वहां से से नहीं मिला। जानकारी लेने पर पता चला कि शव को कैंटोनमेंट बोर्ड के स्लॉटर हाउस के पास काटा जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।
जेसीबी चालक न होने से मशीन नहीं भेजी जा सकी
आक्रोशित कार्यकर्ता मृत गाय के शव को कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय लेकर पहुंचे और मुख्य गेट पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय प्रमुख सतीश अग्रवाल, भाटी एवं कोलाई ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देते हुए बताया कि बोर्ड को सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन उस समय जेसीबी चालक उपलब्ध नहीं होने के कारण मशीन नहीं भेजी जा सकी।
संबंधित समाचार

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!