30 मीटर चौड़ी सड़क में रोड़ा बन गया एज्यूर शॉपिंग मॉल: निगम जोन 7 के बिल्डिंग अफसरों ने दी मंजूरी; कई प्लॉटों का संयुक्तिकरण कर हो रहा निर्माण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के अफसरों की लापरवाही से कई प्लाटों को मिलाकर एज्यूर शॉपिंग मॉल बनाने की अनुमति जारी कर दी गई है। इस शॉपिंग माल के निर्माण की वजह से निगम द्वारा बनाई जाने वाली 30 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण में भी रोड़ा अटक गया है। इसके बाद भी अब तक निगम अफसरों ने इस शॉपिंग मॉल के निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है।
नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते निगम अफसर अपनी मनमानी करते हुए नियमो को ताक पर रखकर अपने फायदे के लिए कुछ भी करते रहते है, जिससे निगम के ही विकास कार्य बाधित होने लगे हंै। ऐसे ही एक मामले का खुलासा जनहित में खुलासा फर्स्ट कर रहा है।
इस मामले में निगम जोन 7 में गिरधर महल के सामने कई प्लाटो का संयुक्तीकरण कर एज्यूर शॉपिंग मॉल का निर्माण हो रहा है। इस शॉपिंग मॉल के निर्माण से नगर निगम द्वारा भामोरी चौराहे से गिरधर महल तक 30 मीटर चौड़ी सडक़ का निर्माण कर रहा है। इस सडक़ के निर्माण का भूमिपूजन भी महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा किया जा चुका है।
लेकिन एज्यूर शॉपिंग मॉल के निर्माणकर्ता की मनमानी के कारण निगम का सडक़ निर्माण अटक गया है। जिस जगह एज्यूर शॉपिंग मॉल बन रहा है। वहां सड़क की चौड़ाई कम हो रही है। इसके चलते निगम ने एज्यूर शॉपिंग मॉल के निर्माणकर्ता को नोटिस भी जारी किया लेकिन नोटिस देने के बाद निगम अफसर भूल गए जब कि शॉपिंग मॉल का निर्माण धड़ल्ले से जारी है।
नियम विरुद्ध निर्माण
बताया जाता है कि निगम के नियम के मुताबिक कई प्लाटो का संयुक्तीकरण कर निर्माण नहीं किया जा सकता है। लेकिन एज्यूर शॉपिंग मॉल का निर्माण निगम के नियमों को ठेंगा दिखाकर किया जा रहा है। एज्यूर शॉपिंग मॉल का निर्माण एसीएस बिल्ड डेवलपर प्रा.लि. के अंकित कटारिया द्वारा किया जा रहा है।
जिन्होने निगम अफसरो से मिलीभगत कर नियमों को हवा में उड़ाकर शॉपिंग मॉल का निर्माण कर रहे है। इससे निगम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगने लगा है। कहा जा रहा है कि शहर में कही भी दो प्लाट जोडक़र मकान बनाने वालो पर तो निगम का बुलडोजर पहुंच जाता है। लेकिन एज्यूर शॉपिंग मॉल का निर्माण आधा दर्जन प्लाटो को जोडक़र किया जा रहा है वहां अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
मास्टर प्लान की सड़क
नगर निगम ने शहर में 23 मास्टर प्लान की सडक़ो का निर्माण करने का निर्णय लिया है। इसके चलते ही भामोरी चौराहे से गिरधर महल तक बनने वाली तीस मीटर चौड़ी सडक़ भी मास्टर प्लान के तहत बनाई जाना है।
मास्टर प्लान 2021 के अनुसार यहां की सडक़ 30 मीटर चौड़ी बनाई जाना है, लेकिन एज्यूर शॉपिंग मॉल के निर्माण की वजह से इसके सामने सडक़ की चौड़ाई घट रही है। यही वजह है कि महापौर के द्वारा भूमिपूजन किए जाने के बाद भी सडक़ निर्माण अब तक शुरु नहीं हुआ है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!