बुआ के लड़के ने साथियों संग किया हमला: चार हुए घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचा, मारपीट कर कार और ऑफिस में की तोड़फोड़, दी जान से मारने की धमकी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र के सांई श्रद्धा पैलेस कॉलोनी में रहने वाले बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर दीपक गुप्ता के घर और दुकान पर उनके ही रिश्तेदार सुरेंद्र गुप्ता ने साथियों के साथ धावा बोल दिया। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश विशाल और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि घर के बाहर खड़ी कार और ऑफिस में भी तोड़फोड़ की गई। हमले में चार लोग घायल हुए हैं।
पीड़ित के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है। आरोपी सुरेंद्र गुप्ता अपने साथ राहुल खरे और न्याय नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर विशाल को लेकर आए और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। शोर सुनकर बहन कविता, पिता कैलाशचंद्र गुप्ता और भानजी अनिष्का गुप्ता बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी विशाल ने अनिष्का पर ईंट से वार किया।
राहुल ने कैलाशचंद्र पर पत्थर से हमला किया, वहीं कविता गुप्ता के हाथ पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कार (एमपी 09 एनई 0009) के आगे-पीछे और साइड के कांच पत्थर मारकर फोड़ दिए। ऑफिस में भी तोड़फोड़ कर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। मामले में पुलिस ने सुरेंद्र गुप्ता, विशाल, राहुल खरे सहित अन्य के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पांच माह पहले भी किया था हमला
पीड़ित के मुताबिक आरोपी सुरेंद्र गुप्ता उसकी बुआ का लड़का है, जो पांच माह पहले भी बेवजह मारपीट कर चुका है। कल फिर अपने भाई देवेंद्र गुप्ता और हिस्ट्रीशीटर बदमाश विशाल सहित एक दर्जन बदमाशों को लेकर आया और मारपीट करने लगा। विरोध किया तो बहन कविता को चाकू मारकर पथराव करने लगे।
थाने में सुरेंद्र, देवेंद्र, विशाल सहित कई आरोपियों के नाम बताए, लेकिन पुलिस ने सिर्फ सुरेंद्र और विशाल सहित तीन लोगों के नाम रिपोर्ट दर्ज की। मामले को लेकर जल्द पुलिस कमिश्नर से मिलकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।
संबंधित समाचार

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!