होली पर पार्टी करने गए युवकों पर हमला: एक गंभीर घायल; 10 से ज्यादा हमलावरों के नाम देने के बाद भी पुलिस ने सिर्फ दो को बनाया आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेटमा थाना क्षेत्र में होली के दिन पार्टी करने गए युवकों पर करीब 10 से ज्यादा लोगों ने घेरकर बेरहमी से जानलेवा हमला कर दिया। रॉड से किए गए हमले में एक युवक की आंख के पास गंभीर चोट आई, जो इंदौर के निजी अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
पीड़ित पक्ष ने हमलावरों के कई नाम पुलिस को बताए, लेकिन पुलिस ने एफआईआर में केवल दो आरोपियों को ही नामजद कर बाकी को अन्य में डाल दिया, जिससे कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक मनीष पिता रामसिंह दयाल निवासी हरनाका, देपालपुर और योगेश गिरधारीलाल डोड अपने साथियों के साथ पार्टी मनाने ग्राम रंगवासा पहुंचे थे। पार्टी के बाद सभी स्नान करने रंगवासा गांव स्थित खदान पर गए थे।
वहां कुछ लोगों से मामूली कहासुनी हुई, जिसके चलते वहां से लौटने लगे, लेकिन पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने रास्ता रोककर घेराबंदी कर दी और अचानक लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया।
हमलावरों ने युवकों को चारों तरफ से घेरकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान योगेश गिरधारीलाल (निवासी देपालपुर) की आंख के पास लोहे की रॉड से जोरदार वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
गंभीर हालत में उसे इंदौर के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती किया। पीड़ितों का आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपियों का आतंक यहीं नहीं थमा।
उन्होंने उनके दो साथियों कुणाल और मनीष को पकड़कर एक घर में बंधक बनाए रखा। उनके साथ भी बुरी तरह मारपीट की और उनकी मोटरसाइकिल छीन ली। बाद में परिचितों की मदद से दोनों को छुड़ाया गया।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें

वीडियो देखिये, किसानों की फसल बचाने के लिए अफ्रीकी टीम की मदद:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वन्यजीवों की सुरक्षा और फसलों की रक्षा दोनों सरकार की प्राथमिकता

जेल के अंदर नशा पहुंचाने के खेल का खुलासा:प्रहरी ने अंडरगारमेंट-जूतों में छिपाई चरस; बीड़ी, तंबाकू, चेकिंग में पकड़ाया, ड्यूटी से हटाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का किया अवलोकन:VR तकनीक का डेमो देखा; अर्बन कॉन्क्लेव में शहरी विकास और निवेश पर होगा मंथन

बेटी की शादी से 2 महीने पहले पिता की ऐसे हुई मौत:नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए महू से इंदौर आए थे

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!