यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल ऐतिहासिक इमारत पर हमला: जानिये अमेरिकी दूतावास पर कहां गिराए ड्रोन; किस राष्ट्रपति ने क्या कहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, तेल अवीव/तेहरान।
इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष चौथे दिन में प्रवेश कर चुका है। इस बीच इजराइल ने तेहरान स्थित करीब 500 साल पुराने गोलिस्तान पर हमला किया। हमले में महल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि वहां रखी गई ऐतिहासिक और बहुमूल्य धरोहरों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था, जिससे वे नुकसान से बच गईं।
ईरानी शासकों का निवास और सत्ता का प्रमुख केंद्र
ईरानी समाचार एजेंसी के अनुसार, 16वीं सदी में सफवीद काल के दौरान निर्मित यह महल लंबे समय तक ईरानी शासकों का निवास और सत्ता का प्रमुख केंद्र रहा। आज यह तेहरान का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। वर्ष 2013 में इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था।
रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला
दूसरी ओर, ईरान की ओर से सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाते हुए दो ड्रोन हमले किए गए। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ट्रम्प का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में रह रहे अमेरिकियों से जल्द से जल्द क्षेत्र छोड़ने की अपील की है। व्हाइट हाउस में दिए बयान में उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है।” ट्रम्प ने संकेत दिया कि यह सैन्य अभियान 4–5 सप्ताह तक चल सकता है और आवश्यकता पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
भारी जानमाल का नुकसान
रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक ईरान के 1000 से अधिक ठिकानों पर हमले किए जा चुके हैं। शुरुआती 30 घंटों में 2000 से ज्यादा बम गिराए जाने की बात कही गई है। इन हमलों में 742 लोगों की मौत और 750 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल बताए गए हैं। संघर्ष की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी और तब से क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!