होली पर खगोलीय संयोग: चंद्रोदय के साथ चंद्रग्रहण का योग; जानिये अलग-अलग हिस्सों में कब और कितनी देर दिखेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होली के रंगों के बीच चंद्रमा भी तामिया लाल सा दिखकर होली खेलने जा रहा है । आज (3 मार्च, मंगलवार) पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना होने जा रही है । इसमें चंद्रमा पृथ्वी की पूर्ण छाया में से होकर गुजरेगा जिससे यह गहरे लाल या तांबे जैसे रंग का दिखाई देगा । नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि भारत में इसे आंशिक चंद्रग्रहण के रूप में शाम को केवल कुछ मिनिट के लिये ही देखा जा सकेगा । यह ग्रहण ग्रस्तोदय के रूप में नजर आयेगा जिसमे चंद्रोदय के समय ही चंद्रमा पर ग्रहण लगा हुआ होगा । चंद्रग्रहण की यह घटना एशिया ,ऑस्ट्रेलिया , नार्थ अमेरिका के शहरों में दिखाई देगी।
सारिका ने बताया कि वैसे तो ग्रहण की शुरूआत दोपहर लगभग 3 बजकर 20 मिनिट से हो चुकी होगी, लेकिन तब भारत में चंद्रोदय नहीं हुआ होगा । आंशिक ग्रहण की समाप्ति शाम 6 बजकर 47 मिनिट पर होगी । इसके पहले जिन नगरों में चंद्रोदय हो चुका होगा उनमे ग्रहण को कुछ मिनिट के लिये देखा जा सकेगा । पूर्वोत्तर नगरों में इसे अधिक देर तक देखा जा सकेगा क्योंकि वहां सूर्यास्त पहले होने पर चंद्रोदय जल्दी होगा । मध्यप्रदेश के सिंगरौली में यह सबसे पहले 06: 01बजे दिखना शुरू होगा तो पश्चिम में स्थित आलीराजपुर मे यह 06: 37 पर दिखना आरंभ होगा । यह इस साल का पहला चंद्रग्रहण होगा।
सारिका ने बताया कि पूर्ण चंद्र ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जा रहा है, क्योंकि चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी के आ जाने से पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की नीली रोशनी को बिखेर देगा है और केवल लाल प्रकाश ही चंद्रमा तक पहुंचेगा जिससे वह तामिया लाल दिख रहा होगा। चंद्रग्रहण को बिना किसी विशेष चश्मे के आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है । इस ग्रहण का कुछ न कुछ भाग विश्व के लगभग 63 प्रतिशत लोग देख सकेंगे ।
आंशिक ग्रहण आरंभ दोपहर 3 बजकर 20 मिनिट 07 सेकंड
पूर्णग्रहण आरंभ दोपहर 4 बजकर 34 मिनिट 34 सेकंड
पूर्णग्रहण समाप्ति सायं 5 बजकर 32 मिनिट 49 सेकंड
आंशिक ग्रहण समाप्ति सायं 6 बजकर 47 मिनिट 15 सेकंड
पूर्णग्रहण की अवधि 58 मिनिट
जिला चंद्रग्रहण दिखना आरंभ
सिंगरौली शाम 06: 01
सीधी शाम 06: 04
अनूपपुर शाम 06: 06
शहडोल शाम 06: 07
रीवा शाम 06: 07
डिंडौरी शाम 06: 09
सतना शाम 06: 09
कटनी शाम 06: 11
पन्ना शाम 06: 11
मंडला शाम 06: 12
जबलपुर शाम 06: 13
दमोह शाम 06: 13
बालाघाट शाम 06: 13
उमरिया शाम 06: 14
भिंड शाम 06: 14
छतरपुर शाम 06: 14
सिवनी शाम 06: 15
नरसिंहपुर शाम 06: 16
टीकमगढ़ शाम 06: 18
दतिया शाम 06: 18
सागर शाम 06: 18
छिंदवाड़ा शाम 06: 18
ग्वालियर शाम 06: 19
मुरैना शाम 06: 20
शिवपुरी शाम 06: 21
रायसेन शाम 06: 22
विदिशा शाम 06: 22
बैतूल शाम 06: 22
अशोकनगर शाम 06: 22
नर्मदापुरम शाम 06: 23
श्योपुर शाम 06: 23
पांढ़ुरना शाम 06: 23
भोपाल शाम 06: 24
हरदा शाम 06: 25
सीहोर शाम 06: 25
शाजापुर शाम 06: 28
खंडवा शाम 06: 29
आगरमालवा शाम 06: 29
बुरहानपुर शाम 06: 29
उज्जैन शाम 06: 30
इंदौर शाम 06: 30
देवास शाम 06: 30
खरगोन शाम 06: 33
धार शाम 06: 33
रतलाम शाम 06: 33
मंदसौर शाम 06: 33
राजगढ़ शाम 06: 34
बड़वानी शाम 06: 35
नीमच शाम 06: 35
बड़वानी शाम 06: 35
झाबुआ शाम 06: 36
आलीराजपुर शाम 06: 37
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!