खबर
Top News

अस्पताल का एक और वीडियो आया सामने: परिजन खुद ले जाते दिखे स्ट्रेचर और व्हीलचेयर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 मार्च 2026, 3:41 pm
शेयर करें:
अस्पताल का एक और वीडियो आया सामने

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एमवाय (MYH) इन दिनों उपचार करवाने आने वाले मरीजों की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर काफी चर्चाओं में है।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
अस्पताल से जुड़ा एक और वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में दो अलग-अलग घटनाक्रम नजर आ रहे हैं, जिनमें मरीजों को अस्पताल परिसर में उनके परिजन ही स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

एक और वीडियो आया सामने
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मरीज को उसके परिजन स्ट्रेचर पर लेकर अस्पताल परिसर से गुजर रहे हैं, जबकि दूसरे मामले में एक मरीज को व्हीलचेयर पर कैजुअल्टी की ओर ले जाया जा रहा है। खास बात यह है कि दोनों ही संसाधन-स्ट्रेचर और व्हीलचेयर-अस्पताल के ही प्रतीत हो रहे हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई
अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. अशोक यादव ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो शनिवार का है। उनके अनुसार, स्ट्रेचर पर जो मरीज दिख रहा है, उसे परिजन ओपीडी से कैजुअल्टी की ओर ले जा रहे थे। जैसे ही अस्पताल स्टाफ की नजर इस पर पड़ी, वार्ड बॉय तुरंत वहां पहुंचा और मरीज को खुद अंदर ले गया।

व्हीलचेयर वाले वीडियो को लेकर डॉ. यादव ने बताया कि संबंधित मरीज को एक एम्बुलेंस गेट के पास छोड़कर चली गई थी। इसके बाद परिजन मरीज को व्हीलचेयर पर कैजुअल्टी तक ले आए, जहां अस्पताल स्टाफ ने उसे अपने नियंत्रण में ले लिया।

13 दिन पहले भी सामने आया था ऐसा ही वीडियो
गौरतलब है कि, इससे पहले भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वीडियो में दो महिलाएं एक मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर व्यस्त सड़क पार करती नजर आई थी। अस्पताल का मुख्य गेट बंद होने के कारण परिजनों को मरीज को स्ट्रेचर पर ही धकेलते हुए अगले गेट तक ले जाना पड़ा। यह घटना शासकीय डेंटल कॉलेज के सामने की बताई गई थी।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल
उस पुराने वीडियो ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, गेट प्रबंधन और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। हालांकि ताजा मामले में अब तक किसी परिजन द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन बार-बार ऐसे वीडियो सामने आना सिस्टम पर सवाल जरूर खड़े करता है।

संबंधित समाचार

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

18 minutes ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

20 minutes ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

22 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

25 minutes ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

32 minutes ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

35 minutes ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

about 1 hour ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

about 1 hour ago
100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

about 1 hour ago
पांच जगह दबिश
Top News

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

about 1 hour ago
हादसा
Top News

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

about 1 hour ago
खौफनाक हादसा
Top News

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

about 1 hour ago
गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा
Top News

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

about 1 hour ago
होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत
Top News

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

about 1 hour ago
स्वाइन फ्लू का खतरा
Top News

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

about 1 hour ago
मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

about 2 hours ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!