फिर फर्जी खेल: नकली दस्तावेज बनाकर मंजूरी लेने की कोशिश; पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में पति-पत्नी पर दर्ज किया केस,टीएंडसीपी की जांच में खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के नाम पर एक बार फिर फर्जी एनओसी तैयार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में तुकोगंज पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला आईडीए की स्कीम से जमीन मुक्त कराने के लिए नकली एनओसी तैयार कर उसका उपयोग करने से जुड़ा है।
पुलिस के अनुसार, आईडीए के भू-अर्जन अधिकारी सुदीप मीणा की शिकायत पर तारा उपाध्याय और उनके पति राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय (निवासी विष्णुपुरी, इंदौर) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(2), 336, 338 और 340 के तहत केस दर्ज किया है।
ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
शिकायत के मुताबिक, उपाध्याय दंपती की स्कीम क्रमांक 97/4 के ग्राम हुकमाखेड़ी स्थित सर्वे नंबर 95 और 96 की कुल 0.142 हेक्टेयर भूमि है। इस जमीन पर निर्माण की अनुमति के लिए उन्होंने आईडीए से एनओसी मांगी थी, लेकिन जमीन योजना क्षेत्र में होने के कारण आईडीए ने एनओसी जारी करने से इनकार कर दिया।
आरोप है कि इसके बाद दंपती ने आईडीए के एक अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर नकली एनओसी तैयार की और उसे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) विभाग में प्रस्तुत कर दिया।
एनओसी कार्यालय से कभी जारी ही नहीं हुई
दस्तावेज की सत्यता जांचने के लिए टीएंडसीपी ने आईडीए से पुष्टि मांगी। जांच में आईडीए ने स्पष्ट किया कि संबंधित एनओसी उसके कार्यालय से कभी जारी ही नहीं की गई।
इसके बाद आईडीए ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच के बाद अब पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि फर्जी एनओसी तैयार करने में किसी अन्य व्यक्ति या कर्मचारी की भूमिका तो नहीं रही।
संबंधित समाचार

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!