दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष के चुनाव में आनंद गोधा भारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा समाज के अध्यक्ष का चुनाव 15 मार्च को कराया जाएगा। चुनाव में युवा आनंद गोधा का पलड़ा भारी साबित हो रहा है क्योंकि वे न केवल धार्मिक कार्यों में आगे रहते हैं बल्कि युवाओं के लिए वे तमाम कार्य करते हैं।
उनका मुकाबला दिलीप पाटनी से हैं। ये चुनाव युवा बनाम बुजुर्ग के बीच बन गया है। गोधा अपेक्षाकृत अधिक सक्रिय और सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। समाज के वरिष्ठ नवीन गोधा ने बताया कि आचार्य विद्यासागर के सुशिष्य आनंद गोधा ने उनके कई कार्यक्रम आयोजित किए और हाल ही में मुनिश्री प्रमाणसागर महाराज का भव्य चातुर्मास भी कराया था।
कुछ माह पूर्व रथवंदन कार्यक्रम भी उन्होंने कराया था जिसे गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि चुनाव 15 मार्च को उदासीन आश्रम छप्पन दुकान के पीछे होंगे। दरअसल, दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव की रूपरेखा जारी करती है। इसमें शहरभर के 130 मंदिरों की समितियों के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि वोट करेंगे। 40 सदस्यों पर एक प्रतिनिधि होता है। इस प्रकार कुल 786 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
आदित्य सागर महाराज का भी मिला आशीर्वाद... आनंद गोधा समेत उनके साथियों को आज सुबह मुनिश्री आदित्य सागर महाराज का आशीर्वाद भी मिला। हातोद में इंदर सेठी के फॉर्म हाऊस पर आयोजित स्वागत समारोह में मुनिश्री ने कहा कि आनंद गोधा युवा हैं और उनमें समाज के हित में कार्य करने की असीम ऊर्जा है।
वे समाज का नेतृत्व करेंगे तो निश्चय ही समाज को खासकर युवाओं को बहुत आगे ले जाएंगे। इस मौके पर टीके वेद, इंदर सेठी, विमल अजमेरा, हेमचंद्र झांझरी, अशोक दोषी, आजाद जैन, एमके जैन, अरविंद जैन एडवोकेट, परवार समाज के राजीव अलबेला आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!