खबर
Top News

रंगपंचमी पर ‘ड्राय डे’ में भी छलकती रही शराब: पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक तस्कर पकड़े; हजारों लीटर देसी-विदेशी शराब जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 मार्च 2026, 3:21 pm
शेयर करें:
रंगपंचमी पर ‘ड्राय डे’ में भी छलकती रही शराब

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रंगों के त्योहार रंगपंचमी पर जहां प्रशासन ने शहर में शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश दिए थे, वहीं दूसरी ओर शराब तस्करों ने इसे कमाई का मौका बना लिया। ‘ड्राय डे’ घोषित होने के बावजूद रविवार को शहर के कई इलाकों में चोरी-छिपे शराब बेची जा रही थी। इसकी भनक लगने पर अलग-अलग थानों की टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से ज्यादा तस्करों को धरदबोचा। इनके पास से हजारों लीटर देसी और विदेशी शराब जब्त की गई।

बाणगंगा थाना पुलिस ने एक आरोपी के घर से देसी और अंग्रेजी शराब की 7 पेटियां जब्त की। पुलिस के मुताबिक 7 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टिगरिया बादशाह के हरिजन मोहल्ला क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपा रखी है।

इस पर निलेश उर्फ नितेश पिता मदनलाल परिहार (32) के मकान में दबिश देकर देसी और अंग्रेजी शराब की 7 पेटियां जब्त की गईं। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है कि वह शराब कहां से लाया और इसे कहां सप्लाई करने वाला था।

भील कॉलोनी में 18 क्वार्टर देसी शराब जब्त
आजाद नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भील कॉलोनी क्षेत्र में दबिश देकर तेजू भाबोर को गिरफ्तार कर उसके पास से 18 क्वार्टर देसी शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बेच रहा था और रंगपंचमी के दिन भी वह महंगे दाम में उक्त शराब बेचने की फिराक में था।

ब्रिज के पास से पकड़ाया बियर सप्लायर
जूनी इंदौर थाना पुलिस ने ब्रिज के पास से दीपक पाकीजा नामक आरोपी को पकड़कर उसके पास से 12 बोतल किंगफिशर बियर जब्त की। आरोपी उक्त बियर क्षेत्र में बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

एमआईजी क्षेत्र में विदेशी शराब का बड़ा जखीरा
एमआईजी थाना पुलिस को सूचना मिली कि अयोध्यापुरी कॉलोनी में एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब जमा कर बेचने की तैयारी कर रहा है। मौके पर पहुंचकर संजय उर्फ संजू पवार को गिरफ्तार कर उसके पास से विदेशी शराब और बियर का बड़ा जखीरा बरामद किया गया।

जब्त शराब में 81 बियर कैन, एक कार्टन में 11 ओल्ड मंक शराब की बोतलें, 12 रॉयल चैलेंज की बोतलें, 12 ग्रीन पार्क शराब की बोतलें, एक कार्टन में 24 बियर बोतलें, अलग-अलग ब्रांडों की 6 खुली बियर बोतलें, 2 सिग्नेचर शराब की बोतलें, 2 ऑफिसर्स चॉइस, ब्लेंडर प्राइड की बोतलें, 2 ऑल सीजन, 2 बैग पाइपर शराब की बोतलें शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह शराब त्योहार पर ऊंचे दाम में बेचने की नीयत से अलग-अलग जगहों से लाकर अपने घर में जमा कर रखी थी।

कॉलेज के पास शराब बेच रहा आरोपी गिरफ्तार
भंवरकुआं थाना पुलिस ने संतोष वानखेड़े नामक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 100 क्वार्टर देसी शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार आरोपी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के आसपास युवाओं को शराब बेचता था और त्योहार के दिन मांग बढ़ने की उम्मीद में उसने पहले से अवैध रूप से शराब का स्टॉक कर लिया था। इसी तरह चंदन नगर थाना पुलिस ने आरोपी मनोज कौशल को पकड़कर उसके पास से 41 क्वार्टर देसी शराब व पवन कौशल के पास से 17 क्वार्टर देसी शराब और 12 बोतल बियर जब्त की।

छह पेटी के साथ ब्लैकर गिरफ्तार
रंगपंचमी पर अवैध शराब बेचने की तैयारी कर रहे आरोपी को द्वारकापुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर अंग्रेजी और देसी मसाला शराब की छह पेटी जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी ने शराब घर के पास छुपाकर रखी थी और रंगपंचमी के दिन बिक्री की तैयारी में था।

पुलिस के मुताबिक रविवार को इलाके में गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी गुरुशंकर नगर में एक युवक ने घर के पास अवैध अंग्रेजी और देसी शराब छुपा रखी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शिवम (26) पिता मनोहर भार्गव निवासी गुरुशंकर नगर को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 पीएम ब्रांड की 12, बैकपाइपर की 22 और देसी मसाला शराब के 150 क्वार्टर बरामद किए। जब्त शराब कुल 53 बल्क लीटर है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है शराब कहां से लाया था और किनको सप्लाई करने वाला था। आरोपी को पकड़ने में टीआई मनीष मिश्र, एसआई सोनिया धाकरे, आलोक मिठास, प्रआ नीतेश बघेल, आरक्षक केसी शर्मा और अनुराग सिकरवार की भूमिका रही।

संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

3 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

13 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

28 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

33 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

41 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!