आकाश विजयवर्गीय ने एक महीने का अल्टीमेटम दिया: जनसंवाद दौरे का दूसरा दिन; अधिकारियों को जमीनी स्तर पर दौरे की सलाह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने रविवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में विधानसभा 1 के वार्ड 12 में 9 जगह जनसंवाद किया। विकास कार्यों में लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विजयवर्गीय ने दौरे के दूसरे दिन कहा जनसंवाद अपने लोगों से मेल-मिलाप की सतत प्रक्रिया है। विकास कार्यों का निरीक्षण और शेष कार्यों की समीक्षा मुख्य उद्देश्य है। आप सभी को अपनी समस्याओं को लेकर मुखर होना चाहिए, क्योंकि एक बुरे आदमी के बोलने से ज्यादा खतरनाक एक समझदार आदमी का चुप रहना है। गणेश बाग कॉलोनी में कहा मास्टर प्लान के तहत रोड की चौड़ाई ज्यादा होने से मकानों के ज्यादा हिस्से टूट रहे थे, इसलिए चौड़ाई कम की है।
सड़क निर्माण के दौरान पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने पर तुरंत संबंधित अधिकारी से मोबाइल पर बात की। यादव नंदनगर में पेयजल समस्या पर अधिकारियों ने आगामी दो महीने में नर्मदा लाइन डालने की बात कही। बताया दो महीने में लाइन नहीं डलती है तो बोरवेल करवा देंगे।
नई ड्रेनेज लाइन के बावजूद घरों में गंदा पानी आने पर जिम्मेदार इंजीनियर परमेंद्र चंद्रावत पर कार्रवाई की बात कही। कर्मा नगर में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए। कहा हर वार्ड में विधायक निधि से बोरिंग के लिए 7-8 लाख रुपए दिए जाएंगे। गंगा नगर को बोरिंग की सौगात दी।
अधिकारियों को चेतावनी
मीडिया से आकाश विजयवर्गीय ने कहा एक महीने बाद फिर दौरा करेंगे और समस्याओं का समाधान नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर दंडित कार्रवाई करने की अनुशंसा करेंगे। अधिकारियों से कहा है ऑफिस से समय निकाल कर क्षेत्र में जाकर समस्याओं का समाधान करें।
क्षेत्र घनी बस्ती वाला है और जनसंख्या में वृद्धि भी होती रहती है इसलिए जो विकास कार्य किए जाते हैं वह थोड़े समय में कम पड़ जाते हैं दूरगामी योजनाओं की जरूरत है। एमवाय अस्पताल के पीछे समुदाय विशेष के धर्मस्थल के अवैध निर्माण को तोड़ने पर मीडिया ने कहा आपने तीन नंबर का विधायक रहते शिकायत की थी...आपके निरंतर प्रयासों से अवैध अतिक्रमण हटा है। इस पर आकाश विजयवर्गीय ने कहा अवैध हिस्से का हटना अच्छी बात है। मुक्त जमीन का उपयोग जनहित में होना चाहिए।
दो जगह तुले लड्डुओं से
आकाश विजयवर्गीय को दो स्थानों पर फलों और लडडूओं से तौला गया। गणेश बाग बगीचे से दौरा शुरू किया। गंगाबाग कॉलोनी में माता मंदिर के नजदीक, कर्मा नगर में पटेल किराना स्टोर के नजदीक, यादव नगर में राजेंद्र जी परमार के निवास वाली रोड पर, यादव नगर में महेंद्र परमार के निवास के नजदीक, शीतल नगर में शीतलेश्वर महादेव मंदिर परिसर, शीतल नगर में गिरधारीलाल परमार के निवास के नजदीक, न्यू शीतल नगर में प्रवीण प्रजापत के निवास के नजदीक एवं महाराणा प्रताप नगर में रणजीत हनुमान मंदिर बगीचे में जनसंवाद किया। विजयवर्गीय का क्षेत्रवासियों से हार-फूल, ढोल एवं आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया। पार्षद सीमा डाबी, मंडल अध्यक्ष साथ रहे।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!