करेंसी से भरा वायुसेना का विमान क्रैश: इतने लोगों की जान गई; कितनी है घायलों की संख्या, कैसे हुआ हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ला पाज।
बोलिविया के एल आल्टो शहर में शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) एक बड़ा विमान हादसा हो गया। बोलिविया की वायुसेना का हरक्यूलिस विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
यह विमान देश के सेंट्रल बैंक से नए बैंकनोट लेकर अन्य शहरों की ओर जा रहा था। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक खराब मौसम के बीच लैंडिंग के समय विमान रनवे से फिसल गया और पास की एक व्यस्त सड़क पर जा गिरा।
रनवे से फिसलकर सड़क पर गिरा विमान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान सड़क पर गिरते ही वहां खड़ी 10 से 15 गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। सड़क पर विमान का मलबा, क्षतिग्रस्त वाहन और शव बिखरे नजर आए। हादसे के बाद आसपास अफरातफरी मच गई।
विमान में मौजूद बैंक के नोट भी सड़क पर बिखर गए, जिन्हें उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को पानी की बौछार और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा।
दो टुकड़ों में बंटा विमान
स्थानीय मीडिया में प्रसारित फुटेज में विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दिया। हादसे के बाद विमान दो हिस्सों में टूट गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मौके पर भगदड़ जैसे हालात दिखे, हालांकि इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद
दुर्घटना के बाद एल आल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया। राष्ट्रीय एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान उसके बेड़े का हिस्सा नहीं था, बल्कि यह वायुसेना का विमान था।
बोलिविया का सेंट्रल बैंक इस घटना को लेकर प्रेस ब्रीफिंग करने वाला है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है, जबकि प्रशासन ने मृतकों की पहचान और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!