आईएएस के फार्म हाउस में जुए की फड़ पर दबिश के बाद इन पर गिरी गाज: थाना प्रभारी के साथ दो पुलिसकर्मी निलंबित; दबिश में पकड़े गए थे 18 जुआरी, 28 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू के मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार तड़के एक फार्महाउस पर दबिश देकर बड़े जुआ अड्डे का खुलासा होने के बाद अब संबंधित थाने के पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। इस मामले में थाना प्रभारी के साथ दो पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं।
मानपुर थाना प्रभारी निलंबित
जानकारी के अनुसार मामले में मानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह हिहोरे को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को भी निलंबित कर दिया गया है।
आईएएस अधिकारी वंदना वैद्य का है फार्म हाउस
उल्लेखनीय है कि जिस फार्महाउस में जुआ खेला जा रहा था, वह आईएएस अधिकारी वंदना वैद्य और उनके पति अम्बरीश वैद्य के नाम पर बताया जा रहा है। वंदना वैद्य वर्तमान में इंदौर के वित्त विकास निगम में प्रबंध संचालक (एमडी) पद पर पदस्थ हैं।
गांव का व्यक्ति कर रहा फार्म हाउस की देखरेख
पुलिस के अनुसार फिलहाल फार्महाउस की देखरेख गांव का एक व्यक्ति कर रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 18 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि 5 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
13.67 लाख नकद समेत कई सामान जब्त
दबिश के दौरान पुलिस ने 13 लाख 67 हजार 971 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते, 10 नई ताश की गड्डियां, 30 मोबाइल फोन और दो कारें जब्त की हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 28 लाख 67 हजार 971 रुपए आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर दी गई दबिश
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अवलीपुरा स्थित कोठी निवास फार्महाउस में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!